MUZAFFARNAGAR-13 को आ रहे अखिलेश, 14 को योगी-माया बढ़ायेंगे सियासी तापमान

मुजफ्फरनगर। चुनावी प्रचार तेज होने के कारण अब राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं के जनपद में आने का दौर भी तेज होने जा रहा है। मुजफ्फरनगर जनपद में सभा कर चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी बार 14 अपै्रल को जिले में आ रहे हैं। माना जा रहा है कि वो भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के प्रति ठाकुर चैबीसी में चल रही नाराजगी को दूर करने के लिए चरथावल विधानसभा क्षेत्र में रैली करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक से मिले कृष्ण गोपाल

इसी दिन अम्बेडकर जयंती पर बसपा प्रमुख मायावती पार्टी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के समर्थन में शहर के जीआईसी मैदान में रैली को सम्बोधित करने आ रही हैं। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने आज रोड शो और जनसभा की तो वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम भी जिले में तय हो चुका है। 12 अपै्रल से वो चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे और 13 अपै्रल को बिजनौर लोकसभा के मीरापुर में अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा होने जा रही है। इसके लिए खतौली रोड स्थित तनेजा कोल्ड स्टोरेज के मैदान में व्यवस्था की जा रही है। अभी मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र के लिए प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक के समर्थन में अखिलेश यादव का प्रोग्राम तय नहीं हो पाया है। 

इसे भी पढ़ें:  झालू में किन्नरों द्वारा जबरन धन उगाही पर शिकायत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तानी वीडियो प्रकरण-साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश में तीन और गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर अफसरों ने बंदियों ने जाना सूरत-ए-हाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर में जांच दल ने पकड़े 20 लाख नगदजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »