MUZAFFARNAGAR-दूध की डेरी से घर लौटती महिला से बाइक सवार ने लूटे 50 हजार

मुजफ्फरनगर। कूकड़ा में अपनी मां के साथ दूध की डेरी चलाने वाली महिला से बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने गांव लौटते समय लिफ्ट देने के बहाने आतंकित कर 50 हजार रुपये की नकदी लूट ली और महिला को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपी अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी गीत पुत्री आदेश ने खतौली थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वो अपनी मां के साथ ग्राम कूकड़ा नई मंडी में दूध की डेरी का काम करती है। नौ अपै्रल को दोपहर के समय करीब डेढ़ बजे वो दूध की डेरी से 50 हजार रुपये की नकदी लेकर अपने गांव रामपुर जा रही थी। उसने अपने पिता आदेश को फोन कर बताया था कि वो उसको लेने के लिए खतौली पुल पर मिल जाये। गीत जब अलकनंदा नहर पुल खतौली पहुंची तो उसको वहां पर उसके पिता नहीं मिले। इसके बाद महिला पैदल ही पुल पार चन्दसीना बस स्टैण्ड नहर पुल पर पहुंचकर बस का इंतजार करने लगी। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति बाइक पर आया और उसके पास आकर उसने महिला से खड़े रहने का काम पूछा। बाइक सवार ने महिला गीत को कहा कि वो भी गांव रामपुर की तरफ ही जा रहा है, वो उसको गांव तक लिफ्ट दे देगा। बाइक सवार पर विश्वास करते हुए गीत उसके साथ सवार हो गई। महिला का आरोप है कि जब बाइक सवार गांव रायपुर नंगली के पहले जंगल तक पहुंचा तो अचानक ही बाइक रोककर उसने उससे 50 हजार रुपये जोकि पर्स में रखे थे, छीन लिये और फरार हो गया। बैग और मोबाइल फोन गीत के पास ही छोड़ दिया गया। गीत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

नाबालिग का फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर कर रहा बदनाम, स्कूल छोड़ा, परिवार परेशान

मुजफ्फरनगर। खतौली नगर के एक मौहल्ले के रहने वाले रोबिन ने एसएसपी से मिलकर उन्हें प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि कि एक अज्ञात आरोपी के द्वारा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर यासमीन अंसारी के नाम से फेक आईडी बनाकर उस पर उसकी नाबालिग बेटी का फोटो लगा दिया है। इसके सहारे वो आरोपी उसके परिजनों को फेक आईडी से भदे कमेंट और अश्लील फोटो भेजकर उसकी नाबालिग बेटी को बदनाम करने का काम कर रहा है। जिसके कारण बेटी ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। इसी फर्जी आईडी से आरोपी ने रोबिन के रिश्तेदार सलमान अंसारी पुत्र यामीन निवासी ग्राम मुबारिकपुर तिगाई को भी अश्लील फोटो भेजे और विरोध करने पर उसको जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आरोपी इसी फर्जी आईडी के सहारे उसकी पत्नी और बेटी को बदनाम करने की भी धमकी दे रहा है। इसके कारण पूरा परिवार ही मानसिक रूप से परेशान है। इस मामले में एसपी सिटी के आदेश पर खतौली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  कानपुर कचहरी में हंगामा: गिरफ्तारी के दौरान वकील ने दरोगा को थप्पड़ मारा, लॉ स्टूडेंट पर हमले का आरोपी भेजा गया जेल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गयाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  प्लाट के विवाद में खूनी संघर्ष, महिला सहित पांच घायलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »