AJAB-GAJAB–एक ही परिवार में ब्याहली गई तीनों बहनों ने पतियों कर दिया केस

मुजफ्फरनगर। जिले में दहेज उत्पीड़न का एक एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक ही परिवार में ब्याहली गई तीन बहनों ने अपने अपने पतियों और ससुराल जनों के खिलाफ अलग अलग केस दर्ज कराते हुए उत्पीड़न का आरोप लगाया है, बच्चों को लेकर तीनों महिलाएं अपने मायके में रह रही हैं। कई बार सामाजिक पंचायत हुईं और महिला थाने में भी कई तारीख लगी, लेकिन महिलाओं का अपने पतियों और ससुराल जनों के साथ विवाद खत्म नहीं हुआ। अब दो बहनों ने पुरकाजी थाने में अपने अपने पतियों के पर दहेज एक्ट में केस कर दिया है। पति भी पत्नियों की हरकत से परेशान हैं और मुकदमा झेलने की बात कह रहे हैं।

पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव धमात निवासी रामफल सिंह ने अपने बड़ी पुत्री प्रवेश देवी उर्फ पिंकी की शादी 02 मई 2014 को उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के झबरेडा थाना क्षेत्र के गांव झबरेडी कलां निवासी मैनपाल के बड़े पुत्र धीर सिंह के साथ की थी। धीर सिंह परिवार के लिए गांव में मोबाइल फोन और रिचार्ज आदि की दुकान करता है। धीर सिंह के साथ पिंकी खुशी-खुशी रह रही थी। शादी के बाद पिंकी को धीर सिंह से तीन बच्चे अभिषेक, आयुष और बेटी परिधि हुई। इसके सात साल के बाद पिंकी ने ही अपने दो देवरों से दो बहनों के रिश्ते की बात पति धीर सिंह से की, तो पिंकी जा चाल चलन ठीक देखकर धीर सिंह और उसके परिजन भी अपने परिवार में तीन बहनों को लेने के लिए राजी हो गये। पिंकी ने खुशी खुशी दो बहनों सुबलेश उर्फ सोनी और बालेश की शादी तय की। सुबलेश का विवाह धीर सिंह के छोटे भाई सन्नी तथा बालेश का विवाह सचिन के साथ 16 फरवरी 2021 को हो गया। इसके बाद धीर सिंह और पिंकी के परिवार में आपसी मतभेद शुरू हो गये। ये इतने बढ़े कि मामला मुकदमेबाजी तक पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें:  शौर्य दिवस पर शिव चौक पहंुची साध्वी प्राची, कहा-आज गौरव का दिन

सबसे पहले सन्नी की पत्नी सुबलेश ने अपने पति सन्नी और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की मांग करने का आरोप लगाते उत्पीड़न की शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया और खर्चे का वाद दायर कर दिया था। इसके बाद से परिवार में तनाव और बढ़ गया। अब इस मामले में प्रवेश उर्फ पिंकी तथा बालेश ने अलग अलग शिकायत दर्ज कराते हुए पुरकाजी थाने में अपने पतियों और ससुराली जनों के खिलाफ दहेज एक्ट सहित मारपीट करने, धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रवेश उर्फ पिंकी द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा गया है कि उसकी शादी 2014 में हुई, पिता रामफल सिंह ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किये थे। इसके बाद भी पति 10 लाख की मांग कर रहे थे। पूरा न करने पर उसको भूखा रखा जाता और मारपीट की जाती थी। 01 नवम्बर 2022 को पिंकी की छोटी बहन को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद उसको एवं उसकी छोटी बहन बालेश को भी प्रताड़ित किया जाने लगा। 01 जून 2023 को ससुराल वालों ने पिंकी और बालेश को भी घर से निकाल दिया। तीनों बहनें अपने मायके में रह रही हैं। वहीं बालेश ने दर्ज कराई अपनी एफआईआर में बताया कि उससे पति और ससुराल वाले पांच लाख रुपये मांग रहे थे। पूरा नहीं करने पर उसको बहन के साथ घर से निकाल दिया। दोनों बहनों की शिकायत पर पुरकाजी पुलिस ने आरोपी पतियों धीर सिंह, सन्नी, सचिन के अलावा ससुरालियों सास मुन्दर, जेठ शुभम, मनोज और देवर अतुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  चोरी के मामले में 27 साल से फरार इनामी आरोपी को दबोचा

वहीं इस मामले में सबसे बड़ी बहन प्रवेश उर्फ पिंकी के पति धीर सिंह का कहना है कि पिंकी ने ही अपनी दोनों छोटी बहनों की शादी उसके भाईयों से हंसी-खुशी कराई थी। करीब सात साल बाद ये रिश्ता हुआ था। यदि हम दहेज लोभी होते तो एक ही परिवार में तीन बहनों को क्यों लाते? न जाने कितनी बार रिश्तेदार और समाज के लोगों ने मामला संभालने की कोशिश की, वो भी भाइयों के साथ उनको मनाने ससुराल गये, बच्चों को लाने का भी प्रयास किया, लेकिन हर बाद झगड़ा उठा दिया। रिश्तेदारों की भी बात नहीं मानी, महिला थाने में हम हर तारीख पर गये, लेकिन वो नहीं आती थीं। परिवार में मतभेद हो जाते हैं, लेकिन इनकी समस्या क्या है, हमें पता नहीं चल पा रही है। पहले भी मुकदमा किया था, अब कर दिया है तो मुकदमा झेल लेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-बेटे ने फावड़े से काटकर की मां की नृशंस हत्या, पुलिस को भी पीटा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में किसानों ने घेरा मुख्यालयराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  राजनीति में नई पीढ़ी की एंट्री, मिथलेश पाल की विरासत संभालेंगी सुप्रिया पाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शौर्य दिवस पर शिव चौक पहंुची साध्वी प्राची, कहा-आज गौरव का दिनजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »