MUZAFFARNAGAR-पालिका में दो-दो टीएस से बना असमंजस, चेयरपर्सन के आने का इंतजार

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव से पूर्व अचानक ही मेडिकल लीव पर गये पालिका के कर अधीक्षक नरेश कुमार शिवालिया सोमवार से ड्यूटी पर लौट आये हैं। उनके आने के साथ ही पालिका में नया विवाद शुरू हो गया है। आरोप है कि टीएस शिवालिया ने बिना ज्वाइनिंग के आते ही पत्रावलियों को स्वीकृत करना शुरू कर दिया। ऐसे में ईओ प्रज्ञा सिंह ने टीएस की कार्यप्रणाली को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। टीएस का दावा है कि वो ज्वाइनिंग कर चुके हैं और उन्होंने अपनी योगदान आख्या चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को भेज दी थी। जबकि ईओ का कहना है कि चेयरपर्सन से उनको टीएस को ज्वाइनिंग कराने के कोई भी आदेश नहीं मिले हैं, इसलिए कर निरीक्षक पारूल यादव ही अभी कार्यवाही टीएस का कार्य करेंगी। ऐसे में पालिका में दो दो टीएस होने के कारण विभागीय स्तर पर असमंजस की स्थिति बन गई है। अब मामले को सुलझाने के लिए चेयरपर्सन के आने का इंतजार हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बारिश के बीच ही साफ कराये गये कूड़ा डलावघर

नगरपालिका परिषद् में अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह के द्वारा कर अधीक्षक नरेश शिवालिया की कार्यप्रणाली को लेकर खासी नाराजगी व्यक्त की जाती रही है। शासन के विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम को लेकर लापरवाही बरतने पर ईओ द्वारा उनको नोटिस भी दिया गया था। इसी बीच लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत ईओ ने उनकी ड्यूटी अवैध होर्डिंग अभियान में नोडल के रूप में लगा दी थी। मार्च के प्रथम सप्ताह में ही अचानक कर अधीकक्ष नरेश शिवालिया चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को प्रार्थना पत्र देकर मेडिकल लीव पर चले गये। उनके द्वारा स्वास्थ्य खराब होने की बात कही गयी। वो पहले दस दिन के अवकाश पर गये थे, लेकिन इसके बाद अवकाश बढ़ाते चले गये।

इस बीच विभागीय कामकाज को निपटाने के लिए ईओ प्रज्ञा सिंह ने राजस्व निरीक्षक पारूल यादव को कार्यवाहक टीएस बना दिया था। गत सोमवार को उन्होंने टाउनहाल पहुंचकर अपना कार्य शुरू कर दिया। इसकी जानकारी भी ईओ प्रज्ञा सिंह को नहीं लगी। इसकी जानकारी तब हुई, जबकि उनके सामने एक पत्रावली को पेश किया गया, जिस पर नरेश कुमार शिवालिया ने विभागीय स्वीकृति प्रदान कर हस्ताक्षर कर दिये थे। यह देखकर ईओ भड़क गई कि वो कब आये और किसके आदेश पर उन्होंने ज्वाइनिंग कर ली। इसके लिए टीएस नरेश शिवालिया से भी जवाब मांगा गया तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के नाम अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत कर दी थी और सोमवार से चार्ज पर आ गये थे। ईओ का कहना है कि चेयरपर्सन से उनको टीएस को ज्वाइनिंग कराने का कोई आदेश प्राप्त ही नहीं हुआ है तो ऐसे में उनकी ज्वाइनिंग ही नहीं मानी जायेगी। उनके द्वारा नियमों के विपरीत बिना ज्वाइनिंग के ही पत्रावलियों को निस्तारित करना शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई, वहीं कहा कि अभी पालिका में टीएस का चार्ज पारूल यादव पर ही है। ऐसे में पालिका में दो दो टीएस होने के कारण विभागीय कर्मचारियों के समक्ष असमंजस पैदा हो गया है। उधर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के बाहर होने के कारण इस मामले के हल के लिए उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव

स्वच्छ भारत मिशन की बैठक को लखनऊ जायेंगी ईओ प्रज्ञा सिंह

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की ईओ स्वच्छ भारत मिशन के तहत लखनऊ में बुलाई गई मीटिंग में शामिल होंगी। यह मीटिंग लीगेसी वेस्ट, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के साथ ही अन्य बिन्दुओं पर बुलाई गई है। ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन निदेशक के द्वारा प्रत्येक जनपदों के निकायों से मीटिंग बुलाई जा रही है। मुजफ्फरनगर से 22 अपै्रल को मीटिंग में जाना था, लेकिन यह नहीं हो पाया तो अब निदेशालय से 27 अपै्रल को लखनऊ मीटिंग में बुलाया गया है। इसके लिए उनके द्वारा तैयारी की गयी है, वो 27 अपै्रल को स्वच्छ भारत मिशन की मीटिंग के लिए लखनऊ जा रही हैं। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के 177 निजी अस्पतालों को पालिका ने भेजा नोटिस

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के भारतीय भाषा समर कैंप में दिखा सांस्कृतिक संगमराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के भारतीय भाषा समर कैंप में दिखा सांस्कृतिक संगम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बारिश के बीच ही साफ कराये गये कूड़ा डलावघरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »