MUZAFFARNAGAR-सपाईयों ने इस बार फिर शुरू की ईवीएम की निगरानी, बसपा ने भी लगाया कैम्प

मुजफ्फरनगर। 19 अपै्रल को जनपद की श्रह विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद मुजफ्फरनगर और बिजनौर लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद होकर नवीन मंडी स्थल कूकड़ा में बनाये गये ईवीएम स्ट्रांग रूम पर सख्त सुरक्षा पहरे में है, लेकिन समाजवादी पार्टी निष्पक्ष मतगणना होने तक स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की अपने स्तर से निगरानी करने का काम शुरू कर चुकी है। नवीन मंडी स्थल पर स्ट्रांग रूम के सामने अपनी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक के लिए निष्पक्ष मतगणना के लिए निगरानी कैम्प लगाकर ईवीएम के लिए पहरा लगा दिया है। इतना ही इस बार बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति के लिए भी बसपा नेताओं ने दिन रात जागर ईवीएम का पहरा देने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही बुधवार को डीएम और एसएसपी ने भी नवीन मंडी स्थल का औचक निरीक्षण करते हुए स्ट्रांग रूम पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये।

इसे भी पढ़ें:  हिन्दी पत्रकारिता बहुत चुनौती पूर्ण कार्यः कपिल देव

सपा गठबंधन लोकसभा प्रत्याशी हरेंन्द्र मलिक के निगरानी कैम्प पर मौजूद समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि मतदाताओं ने अपने दायित्व को निभाते हुए वोटिंग की है जब तक मतगणना नही होती हमारी भी जिम्मेदारी है कि मतगणना परिणाम निष्पक्ष रहे इसलिए समाजवादी पार्टी अपनी निगरानी मतगणना होने तक जारी रखेगी। निगरानी कैम्प पर सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय पाल, सपा जिला सचिव पवन पाल, सपा सभासद सुंदर सिंह, सपा नेता राशिद जैदी, नवेद रंगरेज, फरमान अली शेरनगर मौजूद रहे। निगरानी कैम्प पर सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी, सपा विधायक पंकज मलिक, सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी पहुंचकर समय समय पर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। दूसरी ओर बसपा के जिलाध्यक्ष सतीश रवि के नेतृत्व में कार्यकताओं ने पार्टी प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति के लिए भी नवीन मंडी स्थल पर स्ट्रांग रूम के बाहर अपना निगरानी कैम्प शुरू कर दिया है। यहां पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी दिन और रात में लगाई जा रही है। बसपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि हमें प्रशासन पर पूरा विश्वास है, लेकिन भाजपा के लोगों और सत्ता पर यकीन नहीं है। हम मतगणना वाले दिन तक ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी करेंगे।

इसी कड़ी में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह भी नवीन मंडी स्थल पर बने स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने यहां पर की गई त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस, पैरा मिलिट्री फोर्स और सीसीटीवी को भी चैक किया। फोर्स के जवानों को हर समय सतर्क दृष्टि बनाये रखने और स्ट्रांग रूम एरिया में किसी को भी बिना परमिशन नहीं आने देने के सख्त निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें:  जिया चौधरी पर हमला सपा के लिए नहीं, कानून व्यवस्था के लिए चुनौतीः राकेश शर्मा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  इंस्टाग्राम पर युवती के अश्लील फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  लद्दावाला के मुसलमानों ने पूरी दुनिया को दिया भाईचारे का संदेश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दो बेटियों का गला दबाकर मर्डर कर मां ने खुद का भी काटा गला, तीनो की

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »