MUZAFFARNAGAR-जेसीबी मशीन ने कूड़ा बिन रहे कबाड़ी को कुचला, मौके पर मौत

मुजफ्फरनगर। शहर में नगर पालिका परिषद के साथ अनुबंध के आधार पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने का काम कर रही नई दिल्ली की निजी कंपनी के द्वारा चरथावल रोड पर बनाए गए कूड़ा ट्रांसफर सेंटर पर कूड़े के देर से कचरा बीन रहे एक कबाड़ी को कूड़ा उठा रही जेसीबी के चालक ने कुचल दिया। हादसे में कबाड़ी युवक की मौके पर ही मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल पर जाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है परिजनों ने जेसीबी चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है।

नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के द्वारा शहर में स्वच्छता के लिए एम आई टू सी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली को अनुबंध के आधार पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का ठेका दिया गया है। कंपनी के द्वारा शहर कोतवाली क्षेत्र के चरथावल रोड पर शनि धाम के पास कूड़ा ट्रांसफर केंद्र बनाया गया है। यहां पर शहर के 55 वार्डो से एकत्रित होने वाले कूड़े को डंप करने के बाद उसका निस्तारण करने का काम किया जा रहा है। रविवार को सुबह यहां पर कंपनी के कर्मचारी कूड़े के निस्तारण में जुटे हुए थे। इसी बीच यहां पर कूड़े से प्लास्टिक और अन्य कचरा बीन रहे एक कबाड़ी मजदूर को जेसीबी चालक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर की मौत होने पर जैसी भी चालक और अन्य लोग वहां से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने कबाड़ी युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया तब तक युवक के परिजन भी जिला चिकित्सालय पहुंच चुके थे। परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा किया और कंपनी के लोगों पर कार्रवाई करने की मांग भी की। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।

शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर महावीर सिंह चौहान ने बताया कि रविवार को सुबह थाना क्षेत्र के चरथावल रोड पर नगर पालिका परिषद के कूड़ा ट्रांसफर सेंटर पर जेसीबी चालक जिस समय पूरा भरने का काम कर रहा था इस दौरान जेसीबी बैक करते हुए पीछे खड़े युवक को चालक ने अपनी चपेट में ले लिया जेसीबी का पहिया युवक के ऊपर से गुजर जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी पुलिस ने शो को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान महकार निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है जो यहां अपने रिश्तेदारी के रूप के यहां रहकर कबाड़ी का काम कर रहा था।

इसे भी पढ़ें:  बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की छापेमारी, पांच इकाइयां सील

नगर पालिका के साथ काम कर रही दिल्ली की कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं जॉन इंचार्ज पुष्पराज सिंह ने बताया कि चरथावल रोड पर कंपनी ने कूड़ा ट्रांसफर केंद्र बनाया हुआ है यहां पर रविवार को कंपनी की जेसीबी के चालक सोमदत्त से एक हादसा हो गया। जिसमें कूड़े के देर से कबाड़ बिन रहे मजदूर युवक की मौत हो गई है। इस संबंध में जो भी कानूनी कार्यवाही होगी वह परिजनों की ओर से की जा रही है। उन्होंने इन आरोपों को भी खारिज किया कि कंपनी के द्वारा कूड़ा ट्रांसफर सेंटर पर कूड़े से प्लास्टिक आदि कचरा बिनने का ठेका दिया हुआ है। उन्होंने कहा कि हादसे से कंपनी का कोई लेना-देना नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  कलेक्ट्रेट पहुंचे मंत्री कपिल देव ने सुनी महिलाओं की समस्या

नगर पालिका परिषद के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अतुल कुमार ने बताया कि उनको रविवार सुबह जानकारी मिली कि तालिका के साथ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए काम कर रही दिल्ली के कंपनी के कूड़ा ट्रांसफर सेंटर पर एक कबाड़ी मजदूर की जेसीबी की चपेट में आने से मौत हो गई है। जेसीबी नगर पालिका परिषद के द्वारा कंपनी को हैंड ओवर की गई थी उसे पर कंपनी का कर्मचारी ही तैनात है इस हादसे से पालिका प्रशासन का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिली है कि कंपनी के द्वारा सरवट्ट निवासी असलम और मुकर्रम नाम के व्यक्ति को कूड़ा ट्रांसफर सेंटर पर प्लास्टिक आदि कचरा कूड़े के ढेर से बिनने के लिए ठेका दे रखा है। इस मामले में पाली का स्तर से जांच कराई जा रही है यदि कंपनी पर या आरोप साबित होते हैं तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  जेके सीमेंट प्लांट में निर्माणाधीन स्लैब गिरा, दो मजदूरों की मौत, 50 मजदूर घायल

इस मामले में दिल्ली की कंपनी एमआई टू सी से कूड़ा बिनने का टेंडर अपने नाम छुड़ाने की जानकारी देते हुए सरवत निवासी असलम ने बताया कि कंपनी के साथ ही काम करने वाले सोनू नामके व्यक्ति उन पर कंपनी के साथ किया गया टेंडर छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था कहीं बार सोनू ने उनको काम ना छोड़ने के कारण धमकी भी दी थी। असलम का आरोप है कि एक महीने पहले सोनू के दबाव के कारण उसने अपने बैंक अकाउंट से सोनू कुछ धनराशि भी ट्रांसफर की थी। असलम शनिवार कोभी कंपनी के कूड़ा ट्रांसफर सेंटर पर पहुंचा था और वहां पर काम करने वाले सभी मजदूर को उसके द्वारा धमकाया भी गया था। असलम का आरोप है कि रविवार को सोनू ने ही जेसीबी चालक सोमदत्त के साथ मिलकर उसके साले महकार को जेसीबी से कुचलवाकर उसकी हत्या करवाई है। असलम ने इस मामले में आरोपी सोनू और जेसीबी चालक के सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  थाना भवन में विनय कुमार गौतम द्वारा संचालित एल आई सी मिनी ऑफिस पर विशाल कैम्प का आयोजनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जेके सीमेंट प्लांट में निर्माणाधीन स्लैब गिरा, दो मजदूरों की मौत, 50 मजदूर घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सुनारों की धर्मशाला को कुर्क करने के आदेश जारीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »