ट्रेवल्स एजेंसी मालिक से 17 लाख रुपये हड़पे

मुजफ्फरनगर। शहर में ट्रेवल्स एजेंसी चलाने वाले एक व्यक्ति के साथ अच्छे कारोबार और मुनाफे का लालच देकर 17 लाख रुपये हड़प लिये गये। कारोबार के नाम पर पैसा लगाने के बाद ना तो पीड़ित को मुनाफा दिया गया और न ही उसका मूल धन ही वापस लौटाया। मांगने पर उसको धमकी दी गई। मामले में पीड़ित ने थाना पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने उसको अनसुना कर दिया। परेशान पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई, एसएसपी के आदेश पर पिता और दो सगे भाइयों सहित चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला अम्बा विहार निवासी मौहम्मद फरमान त्यागी पुत्र इनाम प्रकाश चौक पर अपनी अल मन्नान ट्रेवल्स एजेंसी चलाते हैं। फरमान ने एसएसपी अभिषेक सिंह को प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें बताया गया कि उसके बहनाई आलम त्यागी ने कारोबार के सिलसिले में सितम्बर 2023 में उसकी जान पहचान नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला सुभाषनगर नसीरपुर रोड निवासी फैजान उर्फ भूरा पुत्र जमशेद के साथ कराई थी। इसके बाद फैजान ने अच्छे कारोबार में पैसा लगाने की बात कहकर उसको मुनाफा देने में साझीदार बनाने का प्रस्ताव दिया। फैजान ने अपने भाई अहसान और पिता जमशेद पुत्र घसीटा निवासी सुभाषनगर तथा बहनोई तालिब पुत्र बाबू निवासी सफीपुर पट्टी बुढ़ाना के साथ मिलकर उसको भरोसा दिलाया कि कुछ पैसा उसके साथ स्क्रैप के कारोबार में लगा दिया जाये तो दोनों को अच्छा मुनाफा होगा और मुनाफे का पैसा आधा-आधा बांट लिया करेंगे। फरमान ने बताया कि इनके भरोसे पर उसने 12.50 लाख रुपये स्क्रैप के कारोबार में साझा करने के लिए फैजान को दे दिये। ये रकम सितंबर से अक्टूबर 2023 के बीच अलग अलग दी गई। फरमान का कहना है कि इसमें उसने 9.16 लाख रुपये बैंक से लोन लेकर दिए थे। इस लेन देन के उसके पास सीसीटीवी फुटेज और बैंक स्टेटमेंट आदि साक्ष्य भी हैं। रुपये लेने के बाद आरोपी फैजान मुनाफा होने की जानकारी फरमान को हर महीने देता रहा, लेकिन मुनाफे की रकम अदा करने में आनाकानी करते हुए वादा करता चला गया। फरमान ने एसएसपी को बताया कि जब मुनाफे की रकम 4.50 लाख रुपये हो गई तो उसने फैजान पर मुनाफा देने के लिए दबाव बनाया। फैजान ने उसको बताया कि 31 दिसम्बर 2023 को उसकी बहन की शादी है। शादी के बाद वो जनवरी में बैठकर हिसाब कर लेंगे और जो मुनाफा होगा उसकी रकम अदा कर दी जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  व्यापारी नेता संजय मित्तल समेत नौ के खिलाफ एफआईआर

फरमान का आरोप है कि जनवरी में कई बार फैजान को हिसाब के लिए बुलाया गया, लेकिन वो नहीं आया। छह जनवरी को फैजान के पिता जमशेद, भाई अहसान और बहनोई तालिब ने पैसा दिलाने की जिम्मेदारी ली। अगले दिन फैजान और उक्त तीनों ने एक राय होकर फरमान का पैसा लौटाने से साफ इंकार कर दिया। साथ ही कानूनी कार्यवाही करने या पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। गाली गलौच करते हुए अभद्रता की गई। फरमान ने आरोप लगाया कि चारों ने मिलकर धोखाधड़ी करते हुए उसके मूल धन 12.50 और मुनाफे के 4.50 कुल 17 लाख रुपये हड़प लिये। फरमान का आरोप है कि थाना पुलिस को भी शिकायत की गई, लेकिन कार्यवाही नहीं की गई। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने फैजान सहित सभी चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 504 और 506 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  शादी समारोह में ग्रांड हवेली आये युवक पर हमला, गाड़ी में भी तोड़फोड़

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पटेल जागृति सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने क्रांति दिवस मनायाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गुड फ्राइडे की पवित्र आराधना ऐपीफैनी चर्च में श्रद्धा भाव से सम्पन्न

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शिक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन मुज़फ्फरनगर स्थित भोपा रोड,जारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »