खेत के पास खड़े युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

मुजफ्फरनगर। अपने खेत के पास खड़े एक युवक को ट्रक चालक ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने भागदौड़ कर ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर डाली। बाद में कुछ लोगों ने ट्रक चालक को भीड़ से छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण और मृतक के परिजन ट्रक चालक को थाने ले गये और तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उसको सुपुर्दे खाक कर दिया।

पुरकाजी कस्बे के मौहल्ला खेडा दरवाजा निवासी इन्तसार पुत्र अख्तर ने पुरकाजी पुलिस को सूचना दी कि 08 मई को दोपहर के समय उसका भाई इरशाद अहमद घर से अपने खेतों पर काम करने के लिए निकला था। इरशाद पैदल ही अपने खेतों पर जा रहा था। वो खेत पर पहुंचा तो अपनी साइड में सड़क के किनारे कुछ देर के लिए खड़ा हो गया। इसी बीच सामने से तेजी से आये ट्रक चालक ने इरशाद को चपेट में लेते हुए रौंद दिया। हादसे में इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई। पास ही खेत पर काम कर रहे दिलशाद पुत्र अशफाक और उसके भतीजे अशजद पुत्र इस्तकार ने दूसरे ग्रामीणों की मदद से भागदौड़ करते हुए ट्रक चालक को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी धुनाई भी कर डाली। अशजद ने घटना के सम्बंध में परिजनों को भी फोन कर सूचना दे दी थी। मौहल्ले से परिजन और अन्य लोग भी पहुंच गये थे। सभी लोग पकड़े गये ट्रक चालक को लेकर पुरकाजी थाने पहुंचे। यहां पर मृतक के भाई इन्तसार ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुरकाजी पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक पिन्टू पुत्र वेदपाल पर आरोप है कि उसके द्वारा खेत के पास खड़े इरशाद को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया है। इस मामले में ट्रक चालक पिन्टू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को जेल भेजा जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों ने हादसे में मारे गये इरशाद के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद गुरूवार को गमगीन माहौल में मृतक इरशाद के जनाजे को परिजनों ने सुपुर्दे खाक कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  दो मंजिला मकान गिरा , 12 लोगो को रेस्क्यू किया

दूसरी ओर थाना खतौली में भी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सड़क हादसे में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ग्राम अन्तवाडा निवासीा बिरकेश पुत्र सरवचन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 4 मई को शाम के समय उसका पुत्र रणपाल बाइक पर सवार होकर दवाई लेने के लिए खतौली आया था, वापस लौटते समय भूड खतौली पर जब वो महकार पुत्र जगदीश निवासी उमरपुर लिसौडा का धर्म कांटा पार कर रहा था तो इसी बीच धर्म कांटे पर मैली से भरा महेन्द्र ट्रैक्टर-ट्राली संख्या यूपी 12बीएफ 2375 खड़ा था, टैªक्टर चालक ने अचानक ही उसको बैक कर दिया। पीछे बाइक से गुजर रहा रणपाल इसकी चपेट में आ गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। बिरकेश ने बताया कि हादसे में रणपाल को गंभीर चोट आई और उसके पैर में भी फ्रैक्चर हो गया। उसको मेरठ के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वो हादसे के बाद से ही कोमा की हालत में है। उसकी बाइक भी हादसे में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। अत्यंत गंभीर स्थिति में पुत्र के होने पर वो उपचार के बंदोबस्त में लगा और इसी कारण पुलिस को सूचना नहीं दी गई। पुलिस ने बिरकेश की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में चोरी-छुपे मीट का हो रहा विक्रय

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  खतौली में चोरी-छुपे मीट का हो रहा विक्रयराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  उत्तम संयम धर्म के लिए जैन मंदिरों में चल रही पूजा अर्चना

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बच्चों के विवाद की रंजिश में भिड़े दो पक्ष, कई घायलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »