MUZAFFARNAGAR-बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव उमरपुर में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के परिजन भी लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गये और फिर दोनों के बीच हुए संघर्ष में सिर फुटव्वल हो जाने से कई लोग घायल हो गये हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद सख्ती करते हुए दोनों पक्षों की ओर से क्रास केस दर्ज करते हुए 10 अज्ञात सहित 15 लोगों को नामजद किया गया है। झगड़े में शामिल घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं कई आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को शातिर गोकश बताते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने इस प्रकरण में गोकशी के आरोपों को लेकर भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरपुर में बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद अब्दुल रहमान और तैयब पक्षों के लोगों में संघर्ष हो गया। इसमें आजाद और भूरा की ओर से एक दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आबाद पुत्र इसराईल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही रहने वाले तैयब पुत्र नफीस उर्फ पन्ना गांव में ही गोकशी का कार्य करता है। तैयब को गोकशी के गैरकानूनी कार्य से कई बार उन्होंने रोकना चाहा, इसी को लेकर ये रंजिश रखते हैं। 08 मई को आबाद का भतीजा शावेज पुत्र नौशाद निवासी गांव उमरपुर अपने कपड़े सिलवाने के लिए दर्जी की दुकान पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में तैयब पक्ष के लोगों ने उसको घेरकर मारपीट और गाली गलौच शुरू कर दी। शावेज के साथ एतराम पुत्र शमीम और अब्दुल्ला पुत्र इरशाद को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। शोर गुल होने पर गांव के ही इनाम पुत्र तहसीन और शकील पुत्र इरशाद ने मौके पर आकर उनको बचाया। इस दौरान हमलावर मीरहसन पुत्र महबूब, तैयब पुत्र नफीस उर्फ पन्ना हाथ में मसकट लेकर गोली मारने का प्रयास करते रहे। शावेज के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। आबाद की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों तैयब पुत्र नफीस उर्फ पन्ना, आरिफ पुत्र नफीस, उम्मेद हसर्न उु काला पुत्र महबूब, मीरहसन पुत्र महबूब, इरफान पुत्र हनीफ, इमरान पुत्र बबली के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-आधार से जुड़ी परेशानी का समाधान अब होगा आसान

दूसरी ओर इसी संघर्ष में दूसरे पक्ष से भूरा पुत्र इस्लाम ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। भूरा ने बताया कि ागंव के ही अब्दुल रहमान और आफताब पुत्रगण अखलाक, इमरान और अहसान पुत्र आबाद, इसरार पुत्र निसार, सलमान और फैजान पुत्रगण सानू, सद्दाम पुत्र रहीस और मुरसलीन पुत्र इरशाद आदि गांव में बदमाश किस्म के दबंग हैं। आरोप है कि ये सभी लोग गो तस्कर हैं। ये लोग आये दिन गांव में लोगों के साथ फौजदारी करने को तैयार रहते हैं। 08 मई को भूरा का भतीजा और अन्य बच्चे गांव के बाहर खेल रहे थे। बच्चों में आपस में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बच्चों को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया था। इसके बाद अब्दुल रहमान पक्ष के आठ दस लोगों ने लाठी डंडे धारदार हथियार लेकर भूरा के घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने भूरा के घर पर बैठे महबूब पुत्र हनीफ व नवाब पुत्र कल्लू आदि पर जान से मारने की नीयत से हमला करते हुए मारपीट शुरू कर दी। महबूब और नवाब को गंभीर चोट आई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में ले जाकर उपचार दिलाया। कई लोग उपचार के लिए भर्ती हैं। पुलिस ने इस प्रकरण में उपरोक्त सभी नौ हमलावरों और 8-10 अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 452, 352 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  आगरा में पूर्व मिस्टर यूपी भरत सिंघानिया ने की आत्महत्या, जिम में फांसी पर लटका मिला शव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-आधार से जुड़ी परेशानी का समाधान अब होगा आसानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  चरथावल में पलटी पब्लिक स्कूल की वैन, पांच छात्र हुए घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आगरा में पूर्व मिस्टर यूपी भरत सिंघानिया ने की आत्महत्या, जिम में फांसी पर लटका मिला

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »