MUZAFFARNAGAR-जेसीबी हादसे को लेकर श्रम विभाग में पालिका अफसर तलब

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के साथ अनुबंध के आधार पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और कूड़ा निस्तारण के लिए काम कर रही नई दिल्ली की एमआईटूसी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी प्रा. लि. के जेसीबी चालक से हुए हादसे में मारे गये मजदूर के प्रकरण में परिजनों द्वारा कंपनी और पालिका के खिलाफ दायर शिकायत पर श्रम विभाग के द्वारा मंगलवार को पालिका और कंपनी के अधिकारियों को तलब करते हुए आरोपों को लेकर साक्ष्य दर्ज किये गये। श्रम विभाग ने अब मृतक के परिजनों को भी सुनवाई के लिए तलब किया है। परिजनों ने कंपनी और पालिका से मुआवजा दिलाये जाने की मांग करते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

बता दें कि फरवरी 2024 से एमआईटूसी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी प्रा. लि. ने नगरीय क्षेत्र के 55 वार्डों में काम करना प्रारम्भ किया है। 28 अपै्रल को कंपनी के चरथावल रोड पर बनाये गये कूड़ा ट्रांसफर सेंटर पर कूड़ा बीनने के दौरान जेसीबी चालक द्वारा एक मजदूर महराज को कुचल दिया गया था। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले में परिजनों की तहरीर पर जेसीबी चालक के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही परिजनों ने कंपनी और पालिका के खिलाफ भी श्रम विभाग में शिकायत दायर करते हुए मृतक को मजदूर बताकर मुआवजा दिलाये जाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  वाराणसी-मेरठ वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू: 783 किमी का सफर अब केवल 12 घंटे में

मंगलवार को सहायक श्रमायुक्त आरके सिंह के समक्ष पालिका और कंपनी के लोग उपस्थित हुए तथा अपना पक्ष रखा। पालिका की ओर से स्वास्थ्य विभाग के लिपिक शोभित संगल और कंपनी की ओर से विपुल राठी ने साक्ष्य देते हुए मृतक से पालिका या कंपनी का कोई लेना देना नहीं बताया है। नगरपालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार ने बताया कि मृतक प्राइवेट तौर पर कूड़ा चुनने वाला मजदूर था, उसका पालिका से कोई भी संबध नहीं है। श्रम विभाग का नोटिस मिलने के बाद हमने कंपनी से उसके कर्मचारियों की सूची तलब की, जो पेश कर दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि शहरी क्षेत्र में उनके 314 कर्मचारी काम कर रहे हैं, जिसमें महराज नामक कोई भी कर्मचारी नहीं है। एमआईटूसी के परियोजना प्रबंधक और जोन इंचार्ज पुष्पराज सिंह ने बताया कि पालिका ने उनसे जानकारी मांगी थी। वो दे दी गई है। मजदूर की मौत से कंपनी का कोई लेना देना नहीं है। श्रम विभाग से कंपनी को कोई नोटिस नहीं मिला है।

इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद एनकाउंटर: 4 साल की भांजी के रेपिस्ट मामा को यूपी पुलिस ने किया ढेर

सहायक श्रमायुक्त आरके सिंह ने बताया कि जेसीबी की टक्कर से मारे गये मजदूर महराज के परिजनों ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कंपनी और पालिका से मुआवजा दिलाने की मांग की है। इसी को लेकर मामले की सुनवाई के लिए कंपनी और पालिका अफसरों को नोटिस दिया था। आज दोनों पक्षों ने उपस्थित होकर मृतक को उनका मजदूर होने से इंकार करते हुए साक्ष्य उपलब्ध कराये हैं। आगामी दिनों में मृतक पक्ष के लोगों और शिकायतकर्ता को भी बुलाया है, उनकी सुनवाई के बाद ही निर्णय लिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  जिला पंचायत में घटिया निर्माण का आरोप, भाकियू नेता ने रुकवाया काम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जिला पंचायत में घटिया निर्माण का आरोप, भाकियू नेता ने रुकवाया कामराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  लुटेरे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, तीन गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा में मुनाफाखोरी पर रहेगी प्रशासन की नजरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »