एम.जी. पब्लिक स्कूल में आठ दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में अवकाश घोषित होने के साथ ही प्राइर्मरी विंग में आठ दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ। समर कैंप का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने किया और बच्चों को गर्मियों की छुट्टियों का सदुपयोग करने तथा समर कैंप के इस अवसर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहानियों के सहारे बच्चों को अनुशासित जीवन अपनाने की सीख भी दी।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया। इसी के साथ विद्यालय की प्राइमरी विंग में आठ दिवसीय समर कैंप का भी विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने समर कैंप का उद्घाटन किया। यहां विंग इंचार्ज श्रीमति कविता रावल ने अन्य शिक्षिकाओं के साथ प्रधानाचार्या का स्वागत किया। समर कैंप के आयोजन को लेकर प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों के समय का बच्चों को सदुपयोग करना चाहिए और इसके लिए समर कैंप एक बेहतर माध्यम हैं।

यहां पर बच्चों को अनेक विधाओं का प्रशिक्षण देने के साथ ही उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने और उनके शैक्षिक तथा मानसिक विकास के लिए भी काम किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस समर कैंप में नर्सरी से कक्षा-8 तक के बच्चों को प्रतिभाग कराया जा रहा है। पूरे सप्ताह यहां पर बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट, गीत और नृत्य, नॉन फायर कूकिंग, कैलीग्राफी, टेबिल टेनिस और स्केटिंग आदि का प्रशिक्षण देने के साथ ही फन गेम्स, मेहंदी कला, कहानी और कविता के माध्यम से भी भरपूर मनोरंजन के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे।

बच्चों को एक दिन आउटडोर टूर कराकर प्रकृति और दूसरे चीजों की जानकारी देेने का भी प्लान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने में सहायक साबित होते हैं। नॉन फायर कुकिंग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का काम करती है। खेल ही खेल बच्चे बहुत कुछ सीख सकते हैं। प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने बच्चों को दादा-दादी और नाना-नानी की कहानियों के सहारे संस्कार और अनुशासन का मार्ग अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। आज पहले दिन बच्चों को फन गेम्स और अन्य गतिविधियां कराई गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भरपूर आनंद उठाया। समर कैंप प्रातः 8 से 11 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। समर कैंप का समापन 31 मई को किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  IPS SANJEEV-3 दिन, 8 मुठभेड़, 10 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से लाखों का नुकसानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से लाखों का नुकसान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जेसीबी मशीन ने कूड़ा बिन रहे कबाड़ी को कुचला, मौके पर मौतजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »