जुलाई माह में भट्ठा मालिक करेंगे धरना प्रदर्शन – प्रमोद

मुज़फ्फरनगर-  ईंट निर्माता कल्याण समिति के तत्वाधान में जिले के भट्टा मालिकों की एक बैठक हुई। बैठक में चारों तहसीलों से आए भट्टा मालिकों ने अपनी अपनी समस्या बताई। समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह तहसील और मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों से वार्ता कर आपकी समस्याओं का समाधान कराएंगे। जिले के सभी भट्ठा मालिकों ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार 30 जून तक सीजन समाप्त करने के प्रस्ताव पर सहमति जताई। प्रमोद बालियान ने घोषणा की, कि सीजन समाप्ति के बाद एनसीआर के भट्टा मालिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए वह विनियमन शुल्क मामले को लेकर माननीय हाईकोर्ट में अपील दायर करेंगे। लेबर द्वारा भट्ठा मालिकों के उत्पीड़न वाले मामले पर प्रमोद कुमार ने कहा कि इससे भट्टा मालिकान बहुत ज्यादा परेशान है और इस पर भी सीजन समाप्ति के बाद समस्या समाधान हेतु केंद्र और प्रदेश सरकार के स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। एनसीआर बनाम नॉन एनसीआर के मामले पर प्रमोद कुमार ने केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि सरकार इस बात पर ध्यान दें कि एनसीआर में अगर 4 महीने भट्टे चलेंगे और एनसीआर से लगे क्षेत्रों में 10 महीने तो कैसे एनसीआर के भट्टा मालिक अपने कारोबार को जीवित रख पाएंगे? उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदूषण के नाम पर इस दोहरे कानून के विरोध में जुलाई माह में ईंट भट्ठा मालिक कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रमोद कुमार ने सभी भट्टा मालिको से जीएसटी कर में सुधार हेतु प्रोत्साहित किया। को बैठक का संचालन महामंत्री बलराम तायल ने किया। बैठक में समिति पदाधिकारी कृष्ण त्यागी, वेद प्रकाश आर्य, हाजी जमशेद प्रधान, हाजी जियाउर्रहमान,अशोक कुमार, अमरपाल पूनिया, हाजी तस्लीम व नवीन चेयरमैन, पप्पू प्रधान, जयदेव सिंह, ओमप्रकाश बाबा, हाजी मुर्तजा आबाद त्यागी और काफी संख्या में अन्य भट्ठा मालिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  तालाब में डूबकर भाई-बहन समेत तीन मासूमों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  तालाब में डूबकर भाई-बहन समेत तीन मासूमों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  तालाब में डूबकर भाई-बहन समेत तीन मासूमों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  50 हजार से अधिक लोगों के गैस कनेक्शन होंगे निलम्बितजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »