AKROSH-क्रांतिसेना के कार्यकर्ताओं ने मंत्री कपिल देव के आवास पर दिया धरना

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना के सैकड़ांे कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक अंकुर राणा को आपराधिक मामलों में शामिल बताकर जिला बदर किये जाने के आदेश के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के निवास स्थान पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया गया।

क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गांधीनगर स्थित मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन के बाद धरना दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष डा. योगेंद्र शर्मा व मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने कहा मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी हिंदू जागरण मंच के पूर्व नेता अंकुर राणा की छवि एक हिंदूवादी कायकर्ता के रूप में है, पिछले दिनों चरथावल पुलिस ने राजनीतिक षड्यंत्र के तहत गुंडा एक्ट में उनके खिलाफ अभियोग दायर करते हुए बाकायदा किसी अपराधी की तर्ज पर पूरे गांव में मुनादी कराकर अंकुर को दो माह के लिए जिला बदर का अल्टीमेट दे दिया। शिवसेना जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी व महिला मोर्चा क्रांति सेना जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि कथित हिंदूवादी सरकार के कार्यकाल में पहले भी हिंदू नेताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की अनेक घटनाएं घट चुकी हैं और अब अंकुर राणा को अपराधी घोषित करना हिंदूवादी विचारधार के लोगों के उत्पीड़न की पराकाष्ठा है। जिन हिंदुओं के वोट के बल पर भारतीय जनता पार्टी 2 सीटों से 300 तक पहुंच गई और देश में 70 फ़ीसदी से अधिक हिस्से पर सत्ता प्राप्त कर काबिज हुई है एवं अब हिंदू नेताओं पर अत्याचार करते हुए 400 पार का सपना देख रही है। ऐसा समाज हित के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के हित में भी नहीं है। शासन-प्रशासन को हिंदू कार्य कर्ताओं का उत्पीड़न की अनदेखी बंद कर देनी चाहिए। स्थिति बड़ी भयवाह हो सकती है। इसके पश्चात क्रांति सेना के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने मंत्री की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि अनुज गर्ग को ज्ञापन दिया।

इसे भी पढ़ें:  एक पेड़ माँ के नाम, पर्यावरण से भावनात्मक जुड़ावः मीनाक्षी स्वरूप

इस दौरान मुख्य रूप से आलोक अग्रवाल, जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, पूनम चौधरी, अमित गुप्ता, आशीष शर्मा, संजीव वर्मा, गौतम कुमार, प्रदीप कोरी, मोनू चौधरी, संजय गोयल, नरेंद्र ठाकुर, आशीष मिश्रा, राजन वर्मा, योगेंद्र सैनी, रूप राम कश्यप, शैलेंद्र विश्वकर्मा, सरिता गौतम, पूनम चाहल, मिथलेश देवी, उर्मिला देवी, रानी ज्योति, कविता, गीत, पिंकू, नवल, नितिन कुमार, डा. सचिन कुमार, राजकुमार सैनी, अमित पाल, मुकेश कश्यप, अनिल शर्मा, कुणाल गर्ग, नरेश सैनी, मिंटू पांचाल, विकास चौहान, गोपी वर्मा, भुवन मिश्रा, राकेश सोनकर, सुधीर कुमार, सचिन कुमार, विपुल गुप्ता, अर्जुन गोस्वामी, मनीष यादव, नीरज कुमार, शिवम कश्यप, विजय कश्यप, सचिन जोगी, अभिनव गर्ग, ललित रुहेला, देशमित्र, मनोज कुमार, नितिन कुमार, सचिन कुमार, सतीश कुमार, सहेंदर कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-छपार टोल क्षेत्र में ओवरलोड खनन वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एक पेड़ माँ के नाम, पर्यावरण से भावनात्मक जुड़ावः मीनाक्षी स्वरूपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  लोहियानगर मस्जिद मारपीट: लड्डू विवाद बना हिंसा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-छपार टोल क्षेत्र में ओवरलोड खनन वाहनों पर बड़ी कार्रवाईजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »