MUZAFFARNAGAR-शिव और हनुमान मंदिरों में खून के छींटे मिलने से आक्रोश

मुजफ्फरनगर। एक गांव में दो मंदिरों के परिसर में खून के छींटे मिलने से गुरूवार सवेरे ही बवाल खड़ा हो गया। मंदिर के परिसर में खून ही खून मिला तो वहीं मूर्तियों को भी खून चढ़ाया गया, ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों पर मूर्तियों को खून चढ़कर अशु( करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अफसर डॉग स्क्वायड सहित अन्य विशेषज्ञ दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही मामले में आरोपियों को पकड़ लिया जायेग। प्रकरण में भाकियू नेता ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी नहीं पकड़े गये तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। मंदिरों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं किया जायेगा। ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष तंत्र क्रिया होने का संदेह भी जाहिर किया है।

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर में शिव और हनुमान मंदिर पास ही स्थित हैं। ग्रामीणों के अनुसार मंदिरों में पूजा अर्चना और देखरेख का जिम्मा वो खुद ही संभालते हैं, मंदिर में कोई चौकीदार या पुजारी नहीं रखा गया है। बुधवार की शाम को मंदिर में कोई भी संदेहास्पद व्यक्ति या हलचल नहीं थी, लेकिन गुरूवार को जब ग्रामीण पूजा अर्चना करने के लिए शिव और हुनमान मंदिरों में पहुंचे तो वो भौचक्क रह गये, क्योंकि मंदिर परिसर में फर्श पर खून ही खून नजर आ रहा था और हनुमान व शिव भगवान की मूर्तियों पर भी खून के छींटे दिखाई दिये। यह देखकर ग्रामीणों में रोष उत्पन्न हो गया।

गांव निवासी भाकियू के मंडल अध्यक्ष युवा विकास शर्मा को ग्रामीणों ने फोन पर सूचित किया तो वो अन्य ग्रामीणों के साथ मंदिर में पहुंचे। इसके कुछ ही देर बाद सैंकड़ों ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गये और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों पर मंदिर को दूषित करने के साथ ही मूर्तियों पर खून चढ़ाने के आरोप लगाते हुए जमकर आक्रोश जताया। मंदिर में खून के छींटे मिलने और ग्रामीणों के हंगामे की सूचना से पुलिस में हड़कम्प मच गया। भाकियू नेता विकास शर्मा ने पुलिस अफसरों को फोन कर मामले की जानकारी दी।

एसएचओ चरथावल जयवीर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और कुछ ही देर में डॉग स्क्वायड तथा फोरेंसिक एक्सपर्ट दल को भी बुला लिया गया। रक्त के नमूने लिये गये तथा पूरे मंदिर परिसर की जांच पड़ताल की गई। एसएचओ चरथावल जसवीर सिंह ने बताया कि रोनी हरजीपुर गांव में शिव और हनुमान मंदिरों के परिसर में खून के छींटे मिलने की शिकायत पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है। खून के नमूने फोरेंसिक टीम ने एकत्र किये हैं। ग्रामीणों ने संदेह जताया है कि मंदिर परिसर में तंत्र क्रिया करने के दौरान ही मूर्तियों को खून चढ़ाया गया है। इसके साथ ही पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले में आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा। उन्होंने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को सख्त कार्यवाही का भरोसा देकर शांत किया। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात भी पुलिस ने ग्रामीणों से कही है। 

इसे भी पढ़ें:  केवल उद्योगों के कारण ही प्रदूषण नहीं,आरडीएफ आज की आवश्यकता-पंकज अग्रवाल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पानीपत-खटीमा हाईवे पर किसानों का घेरावराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  9.12 लाख करोड़ का बजट 25 करोड़ प्रदेशवासियों के सपनों का रोडमैपः कपिल देवजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »