MUZAFFARNAGAR-एसएसपी अभिषेक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बांटी राहत किट

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच जनपद के चौक-चौराहों और चैक प्वाइंटों पर ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा राहत किट का वितरण करते हुए साधन सम्पन्न लोगों से पुलिस कर्मियों और आम लोगों के लिए शीतल जल के प्याऊ लगाने को आगे आने की अपील भी की। इसके साथ ही उन्होंने भीषण गर्मी में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया।

शहर के महावीर चौक पर गुरूवार को अबाउट लाइफ फाउंडेशन के द्वारा ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर हीट वेव एवं यातायात जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा भीषण गर्मी के बीच भी चौराहों पर ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को राहत किट वितरित करते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए प्रेरित किया। इस किट में ओआरएस के पैकेट, ठंडे पानी के लिए बोतल, धूप से बचने के लिए कैप और चश्मा तथा अन्य सामग्री शामिल रही। राहत किट प्राप्त करने के बाद पुलिसकर्मी भी खुश नजर आये। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एसएसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में पुलिस कर्मी चैक प्वाइंटों और चौराहों पर अपनी ड्यूटी सजगता के साथ कर रहे हैं। गर्मी में ड्यूटी के दौरान कई प्रकार की समस्या उत्पन्न होती हैं। अचानक चक्कर आ जाना, सिरदर्द हो जाना, ये आम बात हैं। इसके लिए हमारा प्रयास है कि हम पुलिस कर्मियों को गर्मी से राहत देने के लिए कम से कम उनके लिए शीतल जल का प्रबंध कर पाये। इसी कड़ी में ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से सभी चैक प्वाइंट और चौराहों पर शीतल जल की उपलब्धता की व्यवस्था कराई गई है। इसका आज यहां पर उद्घाटन किया गया है।

एसएसपी ने कहा कि यह उद्घाटन इसके प्रति जागरुक करने के लिए है कि हीट वेव में पुलिसकर्मियों और आम लोगों को जिस भी प्रकार प्रचंड गर्मी से राहत देने के लिए जो भी कर सकें वो करना चाहिए। गर्मी में अपच पैदा करने वाले भोजन को न करने की सलाह दी। गर्मी में गैस और कब्ज की समस्या ज्यादा हो सकती है, इसी कारण सिर दर्द की शिकायत हो रही हैं। लोगों को राहगीरों और पुलिस कमियों के लिए शीतल पानी की व्यवस्था के लिए आगे आना चाहिए। इसके साथ ही एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को विभाग की ओर से राहत किट का वितरण भी किया। एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह ने बताया कि इस किट में पुलिस कर्मियों के लिए ठंडे पानी की बोतल, ओआरएस, चश्मा और कैप आदि सामग्री शामिल है। यह पूरे जनपद में पुलिस कर्मियों को वितरित की जायेगी। इस अवसर पर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद, एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह, सीओ सिटी एएससपी ब्योम बिन्दल सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  महिला सुरक्षा की मांग लेकर धरने पर बैठी क्रांतिकारी शालू सैनी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एक चिंगारी ने राख कर दी बेटी की शादी की खुशियांराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बिलारी प्रेम विवाह के बाद परिवार नाराज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन को मिली और सुरक्षा, ईओ को देनी होगी हर प्रस्ताव की गारंटीजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »