स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के प्रांतीय महामंत्री अशोक गोयल के निधन पर शोक

मुजफ्फरनगर। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के प्रांतीय महामंत्री अशोक गोयल के अकास्मिक निधन के कारण पालिका कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। नगरपालिका परिषद् के सभागार में शोक सभा का आयोजन करते हुए पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों ने अशोक गोयल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर अपनी श्र(ांजलि अर्पित की।

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को संगठन के प्रांतीय महामंत्री अशोक गोयल के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। इसके उपरांत पालिका सभाकक्ष में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें ओमबीर सिंह ने कहा कि अशोक गोयल द्वारा अपना पूर्ण जीवन कर्मचारी हित के कार्याे को समर्पित कर दिया था तथा उनके द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिये सदैव कार्य किया जाता रहा है, कई बार उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर भी उनके द्वारा विश्राम नहीं किया गया। अशोक गोयल के निधन से संगठन को अपूर्णीय क्षति हुई है।

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश सरकार के खिलाफ शिवसेना ने किया प्रदर्शन

जिलाध्यक्ष मौहम्मद सालिम ने कहा कि मुझे जिला अध्यक्ष बने हुए मात्र एक वर्ष ही हुआ है तथा इस एक वर्ष में दो बार अशोक गोयल से मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ तथा कर्मचारी हित के लिए अशोक गोयल के विचारों का गहरा प्रभाव मुझ पर पड़ा है। पालिका शाखा अध्यक्ष बृजमोहन एवं महामंत्री विकास शर्मा, पूर्व महामंत्री सुनील वर्मा द्वारा भी अशोक गोयल के निधन पर अपना गहरा शोक प्रकट किया।

इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी की उपलब्धियों को लेकर घर-घर पहुंचे मंत्री कपिल देव

शोक सभा में कर अधीक्षक नरेश कुमार शिवालिया, प्रभारी कार्यालय अधीक्षक पारूल यादव, के अलावा लिपिक मैनपाल सिंह, कैलाश नारायण, संदीप यादव, विजय जैन, गगन महेन्द्रा, तनवीर आलम, प्रवीण कुमार, फिरोज खाँ, मनोज कुमार, मोहन वैद्य, नदीम खाँ, गययूर अहमद, निपुण कन्नौजिया, विवेक, नितिन कुमार, वसीम, सोनू मित्तल, अशोक पाल, आकाशदीप, अमित गोस्वामी, मनीष, गोपी वर्मा आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे और दो मिनट का मौन रखते हुए अशोक गोयल की अपना श्रदांजलि अर्पित की गई।

इसे भी पढ़ें:  पेशी पर आरोपी ने दी धमकी, दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर दे दी जान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-293 कुन्तल खाद्यान्न गबन करने में कोटेदार पर एफआईआरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी की उपलब्धियों को लेकर घर-घर पहुंचे मंत्री कपिल देव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-293 कुन्तल खाद्यान्न गबन करने में कोटेदार पर एफआईआरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »