ईओ प्रज्ञा की सुन्दर पहल-शहर को स्वच्छ बनाने वाले अमृत सम्मानित

मुजफ्फरनगर। शहर में जिला अस्पताल के बाहर बने कूड़ा डलाव घर को अप्रत्याशित सफलता के साथ बंद कराने में नगरपालिका परिषद् की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने जिस दृढ़ संकल्प के साथ काम किया, उसमें कोई सानी नहीं है, लेकिन इस कार्य में वो पूरी टीम को श्रेय देती हैं। इसके साथ ही कार्य के प्रति समर्पित रहने वाले सफाई नायक को सम्मानित कर हौसला बढ़ाकर दूसरे लोगों को भी प्रेरित करने का काम किया गया है।

नगरपालिका परिषद् की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने चार्ज संभालने के साथ ही शहर के मुख्य मार्ग पर जिला अस्पताल के बाहर बने कूड़ा डलाव घर को बंद कराने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम किया। उनको चेयपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का भी भरपूर साथ मिला तो पूरी टीम ने समर्पित होकर ईओ प्रज्ञा के इस संकल्प को पूर्ण करने में दिन रात एक कर काम किया। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण योगदान करने वाले सफाई नायक अमृत कुमार को ईओ प्रज्ञा सिंह ने प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया तो दूसरे लोगों ने भी ईओ के इस कार्य की प्रशंसा की। ईओ के इस कदम ने दूसरे सफाई नायकों को भी अपने वार्ड में इसी प्रकार का उत्कृष्ट करने के लिए प्रेरित किया।

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय के निकट बने कूड़ा डलाव घर को समाप्त करने मे कार्यवाहक सफाई नायक अमृत कुमार द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान से ही हम सफल हो प ाये हैं। उन्होंने उनके कार्य की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ईओ ने बताया की बिना अमृत के सहयोग के ये कार्य पूर्ण कराया जाना संभव नहीं था, अमृत ने दिन -रात कूड़ा डलाव घर पर रहकर इस कार्य को पूर्ण कराया। उन्होंने कहा कि पालिका के अन्य सफाई नायक भी अमृत की तरह कार्य कर शहर मे कूड़ा डलावघरों को समाप्त करने मे सहयोग दें। इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार, एसबीएम लिपिक आकाशदीप और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  स्कूली बच्चों की सुरक्षा को जागी पुलिस, 25 ई रिक्शा जब्त

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  स्कूली बच्चों की सुरक्षा को जागी पुलिस, 25 ई रिक्शा जब्तराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  स्कूली बच्चों की सुरक्षा को जागी पुलिस, 25 ई रिक्शा जब्त

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खेती के लिए बिजली कटौती से किसानों में आक्रोशः धर्मेन्द्र मलिकजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »