CYBER FROUD-एसपी ऑफिस से आया फोन और ठग लिए 37 हजार

मुजफ्फरनगर। साइबर ठगों ने भी अपना पूरा जाल बिछा रखा है। उनके शातिराना अंदाज ऐसा है कि हर कोई उनके झांसे में आसानी से आ जाता है। वो अपने शिकार की पूरी रेकी करते हुए उसकी हर गतिविधि की जानकारी जुटाने के बाद इस तरह से जाल तैयार करते हैं कि बच पाना मुश्किल होता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। अपनी लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराकर उसकी बरामदगी के लिए पुलिस के चक्कर काट रहे पीड़ित पिता को पुलिस के नाम पर ही ठग लिया गया। उसको एसपी कार्यालय से फोन आया और फिर 37 हजार रुपये ठग लिये गये। अब मामला धोखाधड़ी का निकला तो मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  बेशकीमती जमीन को लेकर कुनबे में महाभारत, महिला को जलाने का प्रयास

जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सौरम निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर कुछ दिन पूर्व अपनी लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि उसकी पुत्री घर से बहला फुसलाकर ले जाई गई है। पीड़ित पिता तभी से अपनी पुत्री की बरामदगी के लिए थाने और पुलिस अफसरों के चक्कर लगा रहा है। ऐसे में उसके पास पुलिस अफसर के कार्यालय से फोन आता है और किस्मत का मारा यह पिता एक गहरे धोखे का शिकार हो जाता है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

शाहपुर पुलिस के अनुसार पीड़िता पिता ने अब नई तहरीर दी है। इसमें उसने बताया कि उसके पास 29 मई की सुबह करीब पांच बजे एक मोबाइल नम्बर 8756694641 से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वो एसपी कार्यालय से बोल रहा है। उसने कहा कि उनकी लड़की की लोकेशन मिल गई है। खर्चे के लिए मोबाइल नम्बर पर 37 हजार रुपये तुरंत डाल दो। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वो लड़की के मिल जाने के कारण इतना खुश था कि उसने बिना सोचे विचारे ही जिस फोन से कॉल आई थी, उसी पर तीन बार में 37 हजार रुपये की ट्रांजक्शन कर दी। पीड़ित पिता ने बताया कि जब उसने पैसा डालने के बाद फोन नम्बर पर कॉल की तो बात नहीं की गई। एसपी कार्यालय जाकर पता किया तो वो नम्बर ही नहीं पाया गया। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित की शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ आईटी एक्ट 66डी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  शामली रोड पर झुग्गियां हटवाने पर भड़के विधायक पंकज मलिक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शामली रोड पर झुग्गियां हटवाने पर भड़के विधायक पंकज मलिकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-टीबी ग्रस्त 5 बच्चों को सीएमओ ने लिया गोद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शिव चौक के पास लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया लंगड़ाजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »