मतगणना के बीच एक साथ बैठकर प्रत्याषियों ने लिया भोजन का आंनद

मुजफ्फरनगर। कुकडा मंड़ी में सुबह से ही मतगणना शुरू कर दी गई थी। हालाकि मतगणना के परिणाम धीमी गति से आ रहे है। भीष्ण गर्मी के बीच पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ प्रत्याशी भी मीड़िया के बीच पहुंचकर हाल जान रहे है। दोपहर के समय भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान के साथ-साथ गठबंधन के प्रत्याशी हरेंद्र मलिक मीड़िया कैंप पर पहुंचे। उन्होंने मीड़िया कैंप में बैठकर बातचीत की। इसी बीच भोजन आने के बाद दोनों ने एक साथ बैठक भोजन किया, दोनों प्रत्याशियों द्वारा एक साथ बैठकर भेाजन करना गंगा जमुना की तहजीब दर्शा रहा था। दोनों प्रत्याशियों के चेहरे पर एक दुसरे के प्रति कोई भी ऐसा भाव नही था, जो एक दुसरे को प्रतिद्धंधि होने को दर्शा रहा हो।

इसे भी पढ़ें:  हापुड़ में लेखपाल की दर्दनाक मृत्यु पर खतौली के लेखपाल संघ का रोष एसडीएम को सौंपा 4-सूत्रीय मांग-पत्र

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। मतगणना से पहले भाजपा के समर्थक भाजपा प्रत्याशी को, गठबंधन के समर्थक गठबंधन प्रत्याशी को जीता हुआ बता रहे थे। आज वह दिन आ ही गया जब प्रत्याशिया के भाग्य का फैसला होगा। कुकडा मंड़ी में सुबह से ही प्रत्याशियों के समर्थकों का मतगणना स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया था। प्रत्याशी भी मतगणना स्थल पर उपस्थित है। मतगणना स्थल पर हो रही मतगणना पर हर एक व्यक्ति की निगाह टिकी हुई है। प्रत्याशियों के समर्थकों के साथ-साथ वहां पर उपस्थित पुलिस प्रशासन के लोग भी इस दिलचस्प चुनाव की निगाहे गडाए हुए है। प्रत्याशियों के चेहरे से उनके मन की बात का पता लगा पाना मुश्किल है। प्रत्याशी भी मीड़िया के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत कर रहे है। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान तथा गठबंधन के प्रत्याशी हरेंद्र मलिक दोनों मीड़िया के कैंप पर मौजूद थे। डॉ संजीव बालियान ने कई बार उठकर कैंप में लगी एलईडी पर उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के रूझान देखे। इसी बीच प्रत्याशियों के लिए भोजन पहुंचा, तो दोनों प्रत्याशियों ने चुनाव की राजनीति से दूर हटकर गंगा जमुना की तहजीब की मिशाल देते हुए एक साथ बैठकर भोजना किया। दोनों प्रत्याशियांे के एक साथ भोजन करता हुआ देखकर वहां पर उपस्थित लोग अचंभित नजर आ रहे थे। वहां पर उपस्थित लोगों का कहना था कि दोनों प्रत्याशियों ने एक साथ भोजन कर जनता को यह अच्छा संदेश दिया है, कि हम सब एक ही है। चुनाव को लेकर रंजिश रखना गलत है। 

इसे भी पढ़ें:  घर से बुलाकर युवती का अपहरण, आरोपी और माता-पिता सहित चार नामजद

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  घर से बुलाकर युवती का अपहरण, आरोपी और माता-पिता सहित चार नामजदराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  धूमधाम से नगर में निकाली महाराजा अग्रसैन की शोभायात्रा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  घर से बुलाकर युवती का अपहरण, आरोपी और माता-पिता सहित चार नामजदजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »