हसन परिवार से चौथी सांसद बनीं इकरा

मुजफ्फरनगर। जनपद शामली की कैराना लोकसभा सीट की सियासी जंग हमेशा ही दिलचस्प रही है। ज्यादातर इस सीट की सियासत हसन और हुकुम परिवारों के बीच ही सिमटती रही है, लेकिन इस लड़ाई में हसन परिवार ने बड़ा इतिहास रचा है। इस परिवार से लोकसभा चुनाव 2024 में चौथा सांसद चुना गया है। जबकि परिवार के चार लोग पांच बार सांसद बने हैं। अपने दादा, पिता और मां के बाद इकरा मुनव्वर हसन हसन परिवार से चौथी सांसद निर्वाचित हुई हैं। उनकी मां तबस्सुम हुसन दो बार इस सीट से सांसद बनीं हैं। भाई नाहिद हसन तीन बार से कैराना विधानसभा सीट से विधायक हैं। इकरा ने अपने भाई को 2022 का चुनाव अपने दम पर ही जिताने का काम किया था।

कैराना लोकसभा सीट का जिक्र आते ही हसन परिवार का नाम राजनीतिक में रसूख रखने वाले घरानों में शामिल हो जाता है। इकरा हसन के दादा ने पहली बार 1984 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। 1996 में उनके पिता मुनव्वर हसन ने सपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। 2009 और 2018 के उपचुनाव में उनकी मां तबस्सुम हसन सांसद बनी थी। परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने पहली बार 2016 में जिला पंचायत का चुनाव पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्ममान एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे मनीष चौहान के सामने लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2017 में भाई नाहिद हसन ने विधानसभा का चुनाव लड़ा तो उसकी बागडोर संभाल ली थी। भाई की जीत में इकरा हसन का अहम योगदान था। 2022 के विधानसभा चुनाव में नाहिद हसन गैंगस्टर के मामले में जेल में बंद थे, जो चुनाव की पूरी कमान उन्होंने अपने हाथ में ले ली थी। यहीं से उनका राजनीतिक कौशल और कुशल प्रबंधन सभी ने देखा। जेल में बंद रहते हुए भाई को उन्होंने विधायक बनवाया, जिसके बाद उनकी पहचान मजबूत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  स्वर्ण रथ पर शहर में निकले बालाजी, उमड़ा आस्था का सैलाब

अखिलेश द्वारा कैराना लोकसभा सीट से इकरा हसन को प्रत्याशी बना दिए जाने के बाद भाजपा-बसपा और सपा में कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। क्षेत्र की जनता न सिर्फ उनकी सादगी की कायल थी बल्कि उन्हें बेटी की तरह प्यार भी दिखाया। क्षेत्र की जनता ने उन्हें बंपर मतों से जिताकर यह भी दिखा दिया कि इस भूमि के लिए बेटियां भी बेटों से कम नहीं हैं। इकरा की शुरुआती शिक्षा भले ही कैराना में हुई हो, लेकिन उन्होंने 12वीं दिल्ली के क्वींस मेरी स्कूल से की थी। इसके बाद लेडी श्रीराम कालेज से ग्रेजुएशन किया। दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की। इसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल लॉ एंड पालिटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन यूनिवर्सिटी आफ लंदन से किया था। भाजपा हाईकमान ने विधायक प्रदीप चौधरी को वर्ष 2019 के कैराना लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया। प्रदीप चौधरी ने तबस्सुम हसन को 92 हजार वोट से हराकर विजय हासिल की। वर्ष 2024 में भाजपा हाईकमान ने फिर से प्रदीप चौधरी को कैराना लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप उतारा था। चुनाव में इकरा हसन का सीधा मुकाबला भाजपा-रालोद प्रत्याशी प्रदीप चौधरी से था। भाजपा प्रत्याशी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रयाद मौर्य के अलावा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी तक ने प्रचार किया था, लेकिन सपा प्रत्याशी इकरा हसन अकेले ही चुनावी मैदान में डटी रहीं। वह शहर से लेकर गांव और देहात की पगडंडियों पर अकेली ही चलीं और जीत की कहानी लिख दी। मतगणना के शुरुआती रुझानों से ही इकरा हसन भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी पर भारी पड़ती नजर आई। उन्होंने 5 लाख 28 हजार 13 मत हासिल किए और भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को रिकार्ड 69 हजार 116 वोट के अंतर से करारी शिकस्त दी। जीत के बाद इकरा हसन अपने भाई नाहिद हसन के साथ शामली के नवीन मंडी में स्थित मतगणना स्थल पर जीत का प्रमाण पत्र लिया।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू गांव-गांव करेगी राष्ट्रहित चिंतन बैठकः राकेश टिकैत

मां और भाई का हिसाब किया चुकता

मुजफ्फरनगर। वर्ष 2019 के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने इकरा हसन की मां तबस्सुम को चुनाव में हराया था, जबकि प्रदीप इससे पूर्व 2012 के गंगोह विधानसभा चुनाव में इकरा हसन के भाई नाहिद हसन को भी हरा चुके थे। इकरा हसन ने कैराना लोकसभा सीट पर प्रदीप चौधरी को भारी मतों के अंतर से हराते हुए अपनी मां और भाई की हार का हिसाब-किताब भी चुकता कर लिया है। वर्ष 2012 में गंगोह विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रदीप चौधरी चुनाव मैदान में उतरे थे। उस समय हसन परिवार की तबस्सुम हसन, उनके बेटे नाहिद हसन बसपा में थे और गंगोह विधानसभा से बसपा प्रत्याशी के रूप में टिकट मांग रहे थे। टिकट नहीं मिलने के कारण हसन परिवार के नाहिद हसन को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गंगोह विधानसभा से चुनाव लड़ना पड़ा। इस विधानसभा चुनाव में प्रदीप चौधरी ने नाहिद को हराकर जीत हासिल की थी। तबस्सुम हसन और उनके बेटे नाहिद हसन सपा में शामिल हो गए थे। वर्ष 2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामकर प्रदीप चौधरी ने गंगोह से विधानसभा का चुनाव जीता था। इस चुनाव में प्रदीप चौधरी ने गंगोह विधानसभा में बसपा के नौमान मसूद को हराया था।

इसे भी पढ़ें:  कंपनी बाग के मोटल में कार्य मिला अधूरा, ईओ डॉ. प्रज्ञा हुई नाराज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  टैण्डर निरस्त होने से नाराज सभासदों ने खोला मोर्चा, चेयरपर्सन से शिकायतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  काशी-प्रयागराज समेत सात जिलों को मिलाकर बनेगा धार्मिक क्षेत्र

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  काशी-प्रयागराज समेत सात जिलों को मिलाकर बनेगा धार्मिक क्षेत्रजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »