21 जून को मुजफ्फरनगर में मंगल प्रवेश करेंगे आचार्य मुनि नयन सागर महाराज

मुजफ्फरनगर। जैन समाज के आध्यात्मिक गुरू आचार्य श्री 108 मुनि नयन सागर जी महाराज का 21 जून को मुजफ्फरनगर में मंगल प्रवेश होने जा रहा है। उनके पवित्र आगमन को लेकर जैन समाज में असीम उत्साह और हर्षोल्लास का वातावरण बना हुआ है। मुनि श्री नयन सागर जी महाराज 16 जून को निर्मलायतन नानौता सहारनपुर से सैंकड़ों श्रावक श्राविकाओं के साथ मुजफ्फरनगर के लिए विहार करेंगे, वो इस दौरान रास्ते में पांच स्थानों पर रात्रि विश्राम के लिए रूकेंगे। इसके बाद 21 जून को उनका मुनीम कालोनी स्थित जैन मंदिर में मंगल आगमन होगा। उनके स्वागत के लिए जैन समाज के द्वारा भव्य तैयारियां की गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  इकरा हसन ने संसद में समझाया वंदे मातरम का अर्थ, आप भी सुनिए....

जैन मुनि आचार्यरत्न जागृतिकारी संत श्री 108 नयन सागर जी मुनिराज जुलाई 2023 में वर्षायोग के लिए श्री दिगम्बर जैन गुरू तीर्थ निर्मलायतन नानौता जनपद सहारनपुर में पधारे थे। जैन मुनि इन दिनों निर्मलायतन जैन मंदिर में विराजमान हैं। अब वो वर्षायोग के लिए वहां से विहार कर मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। 16 जून को सवेरे पांच बजे जागृतिकारी संत श्री 108 नयन सागर महाराज सैंकड़ों श्रावक श्राविकाओं के साथ श्री दिगम्बर जैन गुरू तीर्थ निर्मलायतन नानौता से मुजफ्फरनगर जनपद के लिए विहार करेंगे। करीब छह दिन की करीब 60 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर वो सैंकड़ों भक्तजजनों के साथ मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। 16 जून को निर्मलायतन से विहार करते हुए मुनिराज नयन सागर जी महाराज दिव्या इंटर कॉलेज बडगांव, सहारनपुर पहुंचेंगे। यहां पर वो रात्रि विश्राम करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने दी राहत

17 जून की सुबह पांच बजे उनका मंगल विहार शुरू होगा और वो इस दिन शाम के समय भायला इंटर कॉलेज, भायला जनपद सहारनपुर पहुंचेंगे। यहां पर रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। यहां से 18 जून को सवेरे पांच बजे विहार करते हुए मुनिराज देवबन्द, जनपद सहारनपुर पहुंचेंगे। यहां पर भी वो रात्रि विश्राम के लिए रूकेंगे। 19 जून को सवेरे पांच बजे फिर उनकी विहार यात्रा यहां से प्रारम्भ होगी और वो रोहाना खुर्द टोल प्लाजा के पास सि( विनायक फार्म, जनपद मुजफ्फरनगर पर रात्रि विश्राम के लिए रूकेंगे। 20 जून की सुबह पांच बजे यहां से विहार कर शाम को रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर स्थित त्यागी जी की फैक्ट्री में रात्रि विश्राम के लिए ठहरेंगे। 21 जून को सवेरे पांच बजे संत नयन सागर जी महाराज का विहार मुजफ्फरनगर के लिए होगा। सवेरे करीब साढ़े सात बजे आचार्य श्री नयन सागर श्री 1008 शान्तिनाथ दिगम्बर पंचायती मंदिर, मुनीम कालौनी नई मंडी में मंगल प्रवेश करेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कचहरी में नहीं खुलेंगे अधिवक्ताओं के चैम्बर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अलीपुर अटेरना में हुआ सड़क हादसा, युवक की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गोयला गांव में गिरा लिंटर, बुजुर्ग महिला की दबकर मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एमडीए के तुगलकी फरमान के खिलाफ कृष्ण गोपाल ने उठाई आवाजजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »