बघरा तांगा स्टैण्ड पर खत्म होगा कूड़ा डलावघर, बनेगी सड़क

मुजफ्फरनगर। शहर को सुन्दर बनाने के लिए अनावश्यक रूप से बने कूड़ा डलावघरों को लगातार बंद कराने में जुटी नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अब बघर तांगा स्टैण्ड के डलाव घर को भी शिफ्ट करने के निर्देश दिये हैं। इसके लिए व्यापारियों ने मांग की थी। आज पालिका चेयरपर्सन के निर्देश पर टीम ने मौके का निरीक्षण भी किया।

शहर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा डलाव घर के सौंदर्य करण कराए जाने के संबंध में बघरा तांगा स्टैंड डलाव घर को शिफ्ट कराकर वहां के सौंदर्य करण व बघरा तांगा स्टैंड से लोहिया बाजार तक की जर्जर हो चुकी सड़क बनवाने के लिए व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी व वार्ड सभासद विजय कुमार उर्फ चिंटू द्वारा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप को अभी पूर्व ही अवगत करवाया था। व्यापारी नेता कृष्णगोपाल के प्रयासों के चलते पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने जनहित को देखते हुए बघरा तांगा स्टैण्ड पर कूड़ा डलाव घर को बंद करते हुए वहां पर सौंदर्यकरण कराने के लिए पहल की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मुठभेड़ में भाग रहा शातिर चोर पुलिस की गोली से हुआ लंगड़ा

उनके द्वारा मौके पर ही कंपनी के अधिकारी बलजीत सिंह को टीम के साथ भेजकर निरीक्षण कराया गया। इसके साथ ही चेयरपर्सन ने यहां स्थित कूड़ा डलाव घर को शिफ्ट कराने के निर्देश दिये गये हैं। बलजीत सिंह ने बताया कि बघरा तांगा स्टैण्ड का कूड़ा डलावघर बंद कराने का काम किया जा रहा है, उसी क्रम में शनिवार को टीम द्वारा वहां का निरीक्षण किया गया। जल्द ही यहां पर डलावघर बंद कराया जायेगा। इसके लिए सभी से सहयोग के लिए कहा गया है। यहां पर डलाव घर बंद कराने के बाद लोगों के बैठने के लिए बैंच आदि लगाकर सौंदर्यकरण कराने का प्रस्ताव है। जिसका कार्य जल्द शुरू कराया जायेगा। कृष्णगोपाल मित्तल ने जनहित में यह मांग पूरी कराने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और भाजपा नेता गौरव स्वरूप का आभार जताया है। निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासी भूरा कुरैशी, पवन वर्मा, इंतजार, वसीम मिर्जा, आस मोहम्मद के साथ ही अन्य उपस्थित नागरिकों द्वारा पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सोशल मीडिया पर छाये दबंगों का पुलिस ने उतारा भूत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पुलिस मुठभेड़ में शातिर वांछित गोकश घायल, साथी भी दबोचाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मुठभेड़ में भाग रहा शातिर चोर पुलिस की गोली से हुआ लंगड़ा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मनमर्जी व्यवस्था-नियम ताक पर रख दूसरे के नाम कर दी पालिका की भूमिजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »