जागृतिकारी संत नयन सागर ने समाज को दिया एकता का मूल मंत्र

मुजफ्फरनगर। तपोनिधि जागृतिकारी संत आचार्य श्री 108 नयन सागर जी मुनिराज ने रविवार को श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में सवेरे भगवान महावीर का अभिषेक कराया। इस दौरान श्र(ालु भक्तजनों ने नयन सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में अभिषेक क्रिया को विधि विधान से सम्पन्न किया। इसके साथ ही अन्य धार्मिक क्रिया में भारी संख्या में जैन समाज के भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और गुरूवर का गुणगान किया। गुरूदेव नयन सागर जी मुनिराज ने समाज को एकता का मूल मंत्र देते हुए कहा कि जो समाज बिखरता है, वो नष्ट हो जाता है। हमें अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक सभ्यता को एक साथ लेकर चलना है।

तपोनिधि जागृतिकारी संत आचार्य 108 श्री नयन सागर जी मुनिराज द्वारा छह साल की भक्तों की तपस्या के प्रतिफल के रूप में 21 जून को श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कालोनी में मंगल प्रवेश किया, तभी से प्रतिदिन वो भक्तों का कल्याण करते हुए धार्मिक क्रिया करा रहे हैं। रविवार को सवेरे साढ़े छह बजे नयन सागर मुनिराज के द्वारा मंदिर श्री में भगवान महावीर का अभिषेक कराया गया।

इसमें काफी संख्या में भक्तजनों ने प्रतिभाग करते हुए धार्मिक क्रिया सम्पन्न कराई। शांतिधारा के उपरांत आठ बजे नयन सागर जी मुनिराज द्वारा मंगल प्रवचन में श्र(ालुओं को एक साथ रहने का मूल मंत्र देते हुए कहा कि देश के लिए भी समाज को योगदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संतों के सानिध्य से मानव जीवन को सही दिशा में लाने के लिए सीख हासिल करता है। इसलिए संतों का आगमन ही समाज के कल्याण के लिए होता है। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल, सभासद हिमांशु गोयल और अन्य अतिथियों ने मंदिर श्री पहुंचकर नयन सागर जी मुनिराज के दर्शन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटभ् के पदाधिकारियों ने अतिथियों का माला और पटका पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान मुख्य रूप से मंदिर प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चंद्र जैन, सुनील जैन नावला, महामंत्री जितेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन एडवोकेट, प्रेमचंद जैन, सतपाल जैन, विभोर जैन, संजय जैन, विपिन जैन, सुनील जैन सलोनी, अमन जैन, नितेश जैन, दीपक जैन, वीरेंद्र जैन, मनोज जैन एलजी, रविंद्र जैन, पुनीत जैन और सुनील जैन के साथ ही सैंकड़ो श्रावक श्राविकाएं मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  सर्द रात में रैन बसेरा देखने निकली ईओ, न अलाव मिले न टीम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सर्द रात में रैन बसेरा देखने निकली ईओ, न अलाव मिले न टीमराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जीएसटी अफसरों के सामने दस्तावेज उठाकर दीवार कूदा कादिर का बेटा शाह, दो बेटियां भी हुई गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जीएसटी अफसरों के सामने दस्तावेज उठाकर दीवार कूदा कादिर का बेटा शाह, दो बेटियां भी हुई

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »