मीनाक्षी चौक पर असामाजिक तत्वों ने सिपाही को गिरा-गिराकर पीटा

मुजफ्फरनगर। शहर के मीनाक्षी चौक पर कुछ असामाजिक तत्वों को झगड़ा और मारपीट करने से रोकने के लिए पहुंचे पुलिस के सिपाही की वर्दी पर हाथ डालकर सरेआम ही उसको गिरा-गिराकर पीटने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कम्प मच गया। अपनी वर्दी की आन और शान बचाने के लिए पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की और सिपाही की पिटाई तथा उसकी वर्दी पर हाथ डालने वाले पांच असामाजिक तत्वों को दबोचकर उनको हवालात में डाल दिया। इनमें से एक आरोपी के तन पर तो कपड़ों का भी अभाव नजर आया। इन असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी होने के बाद ही उनको छुड़वाने के लिए सिफारिशों का भी दौर खूब चला, लेकिन पुलिस ने अपनी आन बचाने के लिए सभी सिफारिशों को दरकिनार करते हुए इन असामाजिक तत्वों का होश ठिकाने लगाने के लिए कार्यवाही की।

बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें एक सिपाही को चार पांच युवकों के द्वारा पकड़कर उसके साथ खींचता तानी और धक्कामुक्की करने के साथ ही गिरेबां पकड़कर गिरा-गिराकर पीटा जा रहा है। सिपाही उस समय ड्यूटी पर बताया गया है और वो मौके पर झगड़ा होने की सूचना पर पहुंचा था। बताया गया कि जब सिपाही ने झगड़ा कर रहे युवकों में कुछ को पकड़ा तो उस पर ही हमला कर दिया गया। ये असामाजिक तत्व सिपाही को खींचते हुए काफी दूर तक ले जाते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जनपद पुलिस में हड़कम्प मच गया। यह वायरल वीडियो थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अन्तर्गत मीनाक्षी चौक पर हुए झगड़े का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने हरकत में आते हुए कार्यवाही की और मामले में सिपाही की वर्दी पर हाथ डालकर उसके साथ मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मीनाक्षी चौक पर झगड़ा करने वाले व पुलिस कर्मी के साथ अभद्रता करने वाले युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मीनाक्षी चौक पर मारपीट व झगड़ा करने वाले पांच आरोपियों में अक्षय बालियान पुत्र भगवान पाल सिंह निवासी जाट कॉलोनी थाना सिविल लाइन उम्र 19 वर्ष, अक्षय कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम सोरम थाना शाहपुर उम्र 19 वर्ष, निक्की पुत्र सुनील निवासी ग्राम सोरम थाना शाहपुर उम्र 24 वर्ष, निकुंज पुत्र बिल्लू निवासी ग्राम सोरम थाना शाहपुर उम्र 21 वर्ष और गौरव पुत्र रिशिपाल निवासी ग्राम सोरम थाना शाहपुर उम्र 29 वर्ष को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बोल बम के जयघोष से गूंजा शहर, डाक कांवड़ बनी कौतूहल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एमआईटूसी ने कबाड़ कर दिये पालिका के वाहन, होगी कटौतीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चरित्र पर था संदेह, पत्नी को गंडासे से काटा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शहर को स्वच्छ, सुरक्षित बनाने में जनसहयोग जरूरीः मीनाक्षी स्वरूपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »