भारतीय पेंशन मंच ने शहरी विकास के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। भारतीय पेंशनर मंच का सम्मान समारोह गाँधी कालोनी बारातघर के भगत सिंह परिसर में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता सुशीला अग्रवाल पूर्व विधायक द्वारा की गई। इस सम्मेलन में डाक विभाग, आयकर विभाग, रेलवे, सेल्स टैक्स, एलआईसी, बैंक, चिकित्सा विभाग, न्यू इंडिया इंश्योरेंस, नगर पालिका, डिफेंस आदि विभागो के सेवानिवृत्त साथियों ने सहभागिता की।

जुलाई माह में जन्मदिवस वाले पेंशनर साथियों का सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। भारतीय पेंशनर मंच का पटका एवं फूलमाला पहनाकर पेंशनर साथियों को सम्मानित किया। द्वितीय पारी में नगरपालिका मुजफ्फरनगर की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं प्रमुख उद्योगपति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप को मुजफ्फरनगर के सकारात्मक चहुमुखी विकास एवं सौन्दर्यकरण के लिए सम्मान प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया, साथ ही इनके इस कार्य में सहयोगी प्रमुख सभासदों हिमांशु कौशिक, अमित पटपटिया, सीमा जैन पत्नी विकल्प जैन, महिका गुप्ता, अमित शर्मा, देवेश कौशिक, राजीव शर्मा आदि का पेंशनर्स मंच का पटका एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राधेश्याम शर्मा पूर्व एसएसपी डाक विभाग, प्रमोद अरोरा, अशोक डोडा, अनिल सोंबती, डा. सिमलेंश रहे। संचालन मौहम्मद अलवी सेल्स टैक्स एवं अरूण कुमार मिडढा डाक विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया। राजवीर सिंह परतापुर एवं सत्यपाल सिंह शामली द्वारा गीत प्रस्तुति कर सभी का मनोरंजन किया।

इस सभा में पेंशनरो की समस्याओं से सदन को अवगत कराया गया। पुरानी पेंशन को पुनः जारी करने, आठवें वेतन आयोग बैठाने, 65, 70, 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पेंशनरों को क्रमशः 5, 10, 15 प्रतिशत की पेंशन में वृ(ि कराने, मुजफ्फरनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी जारी कराने, रेलवे में सीनियर सिटीजन के लिए पुनः किराये में छूट दिलाने, बैंको, डाकघरों, रेलवे एवं हास्पिटल में सीनियर सिटीजनों के लिए अलग काउंटर बनवाने की सुविधा जारी कराने सम्बन्धी सेवानिवृत्त साथियों एवं फैमिली पेंशनरों की पेंशन सम्बन्धी सेवाओं में आ रही बाधाओं पर गम्भीरता से विचार-विमर्श किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासद

राजकुमार मलिक, पवन छाबडा, प्रेमी छाबडा, राजू रहेजा, डाण् केजी सावलिया, ज्ञान प्रकाश खतौली, रामचन्दर शर्मा ने पेंशनरो की समस्याओं के समाधान का प्रशासन के माध्यम से निदान कराये जाने का आश्वासन दिया। सभा में आयकर विभाग के अमिताभ श्रीवास्तव, सुधीर कुमार शर्मा, रेलवे बाबूराम गोयल, न्यू इंडिया इंश्योरेंस से विजेन्द्र, डाक विभाग से हरिमोहन शर्मा, आदेश कुमार, गजब सिंह, सुन्दर लाल, खुर्शीद आलम सहित सैकडों की संख्या में सेवानिवृत्त साथियों ने सहभागिता कर सहयोग किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पहली बार नियम तोड़ने वाले डीजे पर लगा जुर्माना

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पत्रकार सतीश मलिक के घर चोरी का खुलासा, शातिर को पुलिस ने किया लंगड़ाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पहली बार नियम तोड़ने वाले डीजे पर लगा जुर्माना

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जनसमस्या समझने ग्राउंड जीरो पर उतरीं मीनाक्षी स्वरूपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »