खालापार कोतवाली पुलिस ने किया पहला एनकाउंटर, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नवगठित खालापार कोतवाली पुलिस ने अपना पहला एनकाउंटर करने के साथ ही बड़ा गुडवर्क किया है। पुलिस टीम ने फायरिंग करते बदमाशों को जवाब देने के लिए गोलियां चलाई तो तीन शातिर चोर घायल हो गये। इनके कब्जे से पुलिस ने 55 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के चांदी और सोने के जेवरात के साथ ही नगदी और धारदार हथियार, अवैध असलाह और बाइक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाशों के द्वारा यूपी के विभिन्न जनपदों के साथ ही देश के दूसरे हिस्सों में भी बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। इसके साथ ही शहर कोतवाली में हुई चोरी की वारदात का भी खुलासा किया गया है।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के आदेशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित/ वारण्टी अपराधियो के विरु( चलाये जा रहे धर पकड अभियान मे थाना खालापार पुलिस द्वारा मुठभेड के उपरान्त 03 शातिर अभियुक्तों को अलग-अलग जनपद एवं राज्यों से चोरी के सफेद धातू के आभूषण लगभग 8 किग्रा., पीली धातू के आभूषण लगभग 690 ग्राम, 02 तमंचे देशी 315 बोर, कारतूस, 01 मो0सा0 पल्सर रंग काला नम्बर यूपी 70 जी डब्लू 8583, 06 मोबाईल फोन अलग अलग कम्पनी के, 01 उस्तरा व 01 तलवार तथा चोरी के कुछ नगद रूपयें के साथ गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक राहुल कुमार, उप निरीक्षक रामवीर सिंह, हैड कांस्टेबल शिवओम भाटी, अनिल कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, सचिन कुमार, गवेन्द्र चैकिंग कर रहे थे। थाना खालापार क्षेत्र मामूर होकर काली नदी पुल शामली बाईपास रोड पर चैकिंग कर रहे थे तो चैकिंग के दौरान काली नदी पुल शामली बाईपास रोड पर एक पल्सर मोटरसाईकिल को रूकने का इशारा किया गया तो नही रूके जिनका पीछा किया गया तो मोटर साईकिल सडक पर ही छोड कर जंगल की तरफ भागने लगे और लगातार पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगे तो जबाबी कार्यवाही में एवं आत्मरक्षार्थ में पुलिस बल द्वारा की कार्यवाही में तीन बदमोशों को गोली लगने पर घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, इनमें मुर्शरफ पुत्र भूरा दुधिया निवासी चिडियापुर थाना किरतपुर जिला बिजनौर, अंसार खान पुत्र साबिर खान निवासी निचरौली थाना सिविल लाईन दतिया जिला दतिया मध्यप्रदेश, नूर मौहम्मद पुत्र मौ. उमर निवासी ग्राम बुरहानदीनपुर थाना कोतवाली बिजनौर शामिल रहे। जिनके कब्जे से अलग अलग जनपद एवं राज्यों से चोरी के करीब 55 लाख रुपये कीमत से ज्यादा के चांदी और सोनू के जेवरात बरामद किये गये हैं। पूछताछ पर अभियुक्तों द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के कोतवाली क्षेत्र एवं अन्य थानों एवं जनपदों एवं राज्यों मे चोरी एवं नकबजनी की घटना का इकबाल किया गया है तथा बताया गया कि है उनके द्वारा चांडिल बाजार जमशेदपुर झारखण्ड से भी सोने व चांदी के आभूषण चोरी किये गये हैं। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार शातिर बदमाशों में नूर मौहम्मद का बड़ा लम्बा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ बरेली, बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर, अमरोहा के अलावा छत्तीसगढ़ और हैदराबाद में 35 मुकदमे दर्ज हैं। 

इसे भी पढ़ें:  शाहवेज और अनवर ने किया शर्मसार, दोनों गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शाहवेज और अनवर ने किया शर्मसार, दोनों गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसान का सिर कुचलकर नृशंस हत्या, नलकूप पर मिला शव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कल्लू भाई की दुकान पर जीएसटी का छापाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »