आखिर क्यों, अपनी ही सरकार को नासमझ बता गये जयंत चौधरी

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने कांवड़ मार्ग पर नाम प्रदर्शित करने के फैसले पर हो रही राजनीति को लेकर कहा कि यह कोई मुद्दा ही नहीं है। जाति और धर्म की पहचान कर कोई सेवा नहीं लेता है। कांवड़ियों की सेवा में सभी लोग लगते हैं। सेवादारों का आशीर्वाद लेकर कांवड़िए आगे बढ़ते हैं। साथ ही सरकार पर कहा कि ज्यादा समझकर फैसला नहीं लिया। अब फैसला हो गया है तो इस पर ये लोग टिक रहे हैं। अभी भी समय है ऐसे नासमझी भरे फैसले को ये लोग वापस ले सकते हैं। इस फैसले में यह भी शामिल है कि नाम प्रदर्शित करने के लिए ज्यादा दबाव किसी पर नहीं दिया जा रहा है। मामले को धर्म और जाति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। अब कांवड मार्ग पर बर्गर किंग और मेकडोनाल्ड पर किसका नाम लिखवाया जायेगा, ये भी अफसर बतायें। ऐसे फैसलों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा का भाव धर्म, जाति और समुदाय से परे है यह नाम देखकर नहीं बदलता।

इसे भी पढ़ें:  खुले गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट, लगे मां गंगा-यमुना के जयकारे


मोरना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी का कार्यकर्ताओं ने मेरठ रोड स्थित होटल सोलिटियर इन में स्वागत किया। यहां पर राज्यसभा सांसद और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि कांवड़ मार्ग पर नाम लिखने का मामला कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, इसे नासमझी ने बड़ा बना दिया है। विशेष तौर पर जाति और धर्म के आधार पर कोई भी फैसला नहीं होना चाहिए। यह फैसला समझदार भरा नहीं कहा जा सकता है। अब नासमझी में लिए गए फैसले पर केवल अड़ा जा रहा है, जो गलत है। इस फैसले को सरकार को वापस लेना चाहिए तथा सामाजिक स्तर पर धर्म आधारित भेदभाव की स्थिति से बाहर निकला जा सके। उन्होंने सत्ता पक्ष में होने के बावजूद विरोध करने के सवाल पर कहा कि इस मामले में हमारा जो स्टैंड है वो पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बोल चुके हैं, उसी स्टैंड पर मैं भी खड़ा हूं।

इसे भी पढ़ें:  शामली में 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड़ में ढेर

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कोई पहचान जाति और धर्म आधारित नहीं होती है। कोई भी पहचान कर सामान नहीं खरीदता है। न ही ऐसा पहले कभी हुआ है। इस यात्रा को धर्म और जाति से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। उन्होंने सरकार के फैसले और अफसरों की कार्यवाही पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर में ही कांवड़ मार्ग पर ही बर्गर किंग ओर मेकडोनाल्ड भी पड़ते हैं, उनसे किसका नाम लिखवाया जायेगा। हिन्दुओं में भी मांसाहारी लोग और मुस्लिमों में शाकाहारी भी बहुत हैं। किस किस चीज पर नाम लिखवाने का काम किया जायेगा। हम सरकार का नहीं गलत निर्णय का विरोध कर रहे हैं। ऐसे मामलों से बचा जाना चाहिए। खानपान की दुकानों के साथ ही टायर पंक्चर की दुकानों पर भी नाम लिखवाने की कार्यवाही के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब क्या कुर्ते पर भी नाम लिखवायें कि यह किसने बनाया है। किसका कुर्ता पहना है, उससे गले मिले या नहीं, उससे हाथ मिलाये या नहीं, ऐसे फैसले सामाजिक विभेद पैदा करते हैं, जो नहीं होने चाहिए। मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी समाज के लोग शिवभक्तों की सेवा करते हैं और पूर्व में मुस्लिमों के द्वारा भी सेवा की जाती रही है। ऐसे में कांवड़िया अपनी यात्रा के दौरान सभी सेवादारों का आशीर्वाद लेकर सेवा लेकर आगे बढ़ता है। उस शिवभक्त को कोई दिक्कत नहीं रहती है।

इसे भी पढ़ें:  एक लाख का इनामी विक्की गिरफ्तार, पांच लोगों की हत्या कर हुआ था फरार

मंत्री अनिल कुमार बोले-फैसले की समीक्षा की आवश्यकता

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री और रालोद के पुरकाजी सीट से विधायक अनिल कुमार ने भी सरकार के फैसले पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा कि इसमें किसी नेता ने या सरकार ने कोई आदेश जारी नहीं किया है, ये केवल मुजफ्फरनगर प्रशासन और पुलिस अफसरों की ओर से दिया गया आदेश है, अब इसके लिए उनको क्या इनपुट मिला यह वो ही जानते हैं, लेकिन इस फैसले की समीक्षा किया जाना जरूरी है। 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के नौजवानों को सपा-बसपा नहीं देते थे नौकरीः योगीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शामली में 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड़ में ढेर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बंद होंगे शहर के सभी कूड़ा डलावघरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »