MUZAFFARNAGAR-पालिका से कहां गायब हो गये आठ कैमरे

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में करीब तीन साल पूर्व अतिक्रमण अभियान के दौरान टीम की सुरक्षा और निर्माण कार्यों की वीडियोग्राफी कराने के उद्देश्य से खरीदे गये 25 बॉडी वॉर्न एवं 03 वीडियो तथा स्टिल कैमरों की बंदरबांट करने का मामला अब जांच के दायरे तक पहंुच गया है। इनमें से आठ कैमरे पालिका से गायब बताये गये हैं। बोर्ड बैठक में चेयरपर्सन और ईओ के सामने सभासदों ने यह मामला उठाते हुए आरोप लगाये थे कि निर्माण विभाग ने पालिका की सम्पत्ति के रूप में इन कैमरों की बंदरबांट कर घपला किया है। इसकी जांच और दोषियों के खिलाफ विभागीय एवं कानूनी कार्यवाही की मांग की गई। इसमें शिकायत के आधार पर ईओ ने निर्माण विभाग से जवाब तलब किया है। निर्माण विभाग का दावा है कि कैमरों की कभी खरीदारी नहीं की गई और न ही ऐसी कोई पत्रावली विभाग के पास मौजूद है।

20 जुलाई को हुई नगरपालिका परिषद् की बोर्ड मीटिंग में भाजपा के सभासद राजीव शर्मा ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के समक्ष पूर्व बोर्ड के कार्यकाल में 25 बॉडी वॉर्न कैमरे और 03 बड़े वीडियो तथा स्टिल फोटोग्राफी कैमरों की खरीद का मामला उठाते हुए जवाब मांगा कि वो कैमरे कहां हैं? सदन में निर्माण विभाग के एई अखंड प्रताप सिंह ने पुख्ता दावा किया था कि ऐसे कोई भी कैमरे कभी खरीदे ही नहीं गये और न ही विभाग के पास ऐसी कोई पत्रावली है। सभासद ने इस मामले में लिखित शिकायत करते हुए ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की है। सभासद राजीव शर्मा ने बताया कि पूर्व में अंजू अग्रवाल के नेतृत्व वाले बोर्ड के कार्यकाल में 25 बॉडी वॉर्न कैमरों के साथ ही 03 बड़े वीडियो एवं स्टिल फोटोग्राफी कैमरों की खरीद निर्माण विभाग के द्वारा की गई थी। इन कैमरों के रखरखाव और सुरक्षा के लिए निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को कस्टोडियन बनाया गया था। पालिका की सम्पत्ति के रूप में इन कैमरों की सुरक्षा का जिम्मा एई निर्माण का ही था, लेकिन ये कैमरे गायब कर दिये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर के बयानों पर पुलिस सख्त, नोटिस भेजकर दी चेतावनी, गनर भी हटा

पालिका सूत्रों के अनुसार करीब तीन साल पूर्व तत्कालीन एसएसपी के द्वारा चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल से ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को चैकिंग अभियान के लिए बॉडी वॉर्न कैमरे पालिका स्तर से उपलब्ध कराने के लिए सहयोग मांगा गया था। बोर्ड बैठक में बाकायदा प्रस्ताव लाकर 25 बॉडी वॉर्न कैमरों के साथ ही 03 बड़े कैमरों की टैण्डर आमंत्रित करते हुए मय चार्जर और लीड के साथ खरीदारी की गई थी। इनमें से 20 बॉडी वॉर्न कैमरे पालिका के द्वारा एसएसपी को ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के सहयोगार्थ उपलब्ध करा दिये गये थे। जबकि पांच बॉडी वॉर्न कैमरे और 03 बड़े कैमरों को पालिका में ही रखा गया था। इनमें से एक कैमरा पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, एक कैमरा उनके स्टेनो गोपाल त्यागी को बोर्ड मीटिंग के दौरान लगाने के लिये दिया जाता रहा, जबकि शेष कैमरे कर विभाग के अधिकारियों को अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए दिये गये थे। 03 बड़े वीडियो और स्टिल कैमरे निर्माण विभाग के जेई को इस उद्देश्य से दिये गये थे कि वो निर्माण कार्यों की पूर्व और बाद की स्थिति की वीडियो और फोटोग्राफी कर सकें।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में बस से गिरे युवक को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत

बताया कि पालिका से ये आठ कैमरे गायब हैं। सूत्रों का कहना है कि इनमें से कुछ कैमरे अभी भी कर्मचारियों के पास हैं, जिसकी बंदरबांट की गई। मामले में ईओ डा. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि निर्माण विभाग के एई और जेई से मौखिक आधार पर पूछने पर उन्होंने कैमरों की खरीदी से इंकार किया है। ऐसी कोई पत्रावली भी विभाग के पास होने से मना किया जा रहा है, लेकिन चूंकि बोर्ड मीटिंग में सभासद द्वारा लिखित शिकायत दी गई, इसके लिए सहायक अभियंता निर्माण अखंड प्रताप से इसको लेकर जवाब मांगा गया है। यदि इसमें शिकायत सही पाई गई तो दोषियों के खिलाफ कार्यवाही भी की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  KANWAD YATRA-बोल बम के शोर में अब हर कोई हुआ गुम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जमानत के बाद भी जेल से रिहा नहीं हो पाये शाहनवाज राणाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में बस से गिरे युवक को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में बस से गिरे युवक को डंपर ने कुचला, मौके पर मौतजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »