MUZAFFARNAGAR-एक साल की बच्ची संग रह रही ईओ प्रज्ञा सिंह की क्यों हो रही जासूसी!

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के अधिशासी आवास के रेनोवेशन की शिकायत का मामला अब बेहद गंभीर और संवेदनशील मोड़ पर आ गया है। पालिका के एक सभासद के द्वारा ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के आवास की सुरक्षा को तार तार करते हुए उनके आवास के अंदर के कमरों, सुरक्षा गार्ड ओर बगीचे तक के फोटो लेकर उनके खिलाफ डीएम को शिकायत की है। इसे निजता के अधिकार का उल्लंघन और सुरक्षा में सेंध बताते हुए अब ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने भी सख्त तेवर अपनाते हुए शिकायतकर्ता सभासद को कड़ी नसीहत और चेतावनी भरा पत्र जारी कर दिया है। इसमें उन्होंने यही सवाल उठाया कि अपने क्षेत्र की विकास की राजनीति को छोड़कर आखिर उनके घर की जासूसी क्यों और किस मकसद से कराई जा रही है। उन्होंने सभासद को कानूनी कार्यवाही करने के साथ ही महिला आयोग तक पहुंचने की कड़ी चेतावनी देने के साथ चेयरपर्सन, डीएम और एडीएम प्रशासन को भी पत्र भेजा है। उनका कहना है कि एक साल की मासूम बेटी की परवरिश की जिम्मेदारी के साथ ही वो ड्यूटी कर रही हैं, कई बार बेटी को अकेले सुरक्षा गार्ड और कर्मचारी के सहारे छोड़कर जाना पड़ता है, ऐसे में उनके आवास की जासूसी हो रही है तो उनमें अपनी व बेटी की सुरक्षा के लिए एक भय घर कर गया है।

नगरपालिका परिषद् के वार्ड 50 के सभासद नौशाद खान ने 09 जुलाई को जिलाधिकारी को पत्र देकर अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के सरकारी आवास के पालिका प्रशासन द्वारा कराये गये रेनोवेशन में धांधली के आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसमें सभासद ने अपने शिकायती पत्र के साथ चार फोटो भी संलग्न किये, जोकि ईओ आवास के अंदर और बाहर के हैं। इस पत्र में सभासद ने ईओ आवास पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरे, कमरे में डाले गये डबल बेड, मेज कुर्सी, पर्दों, खिड़की और दरवाजे लगाने का उल्लेख करते हुए जांच कराने की मांग की। यह पत्र पालिका पहुंचा तो एक विवाद ने जन्म ले लिया और अखबारबाजी होने पर अब यह विवाद सतह पर आ गया है।

इसे भी पढ़ें:  बरेली में आंधी-बारिश से दो की मौत

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने सभासद के द्वारा उनके आवास के अंदरूनी हिस्से के फोटो खींचने पर कड़ी आपत्ति और नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे उनके आवास की सुरक्षा में सेंध और निजता के अधिकार का उल्लंघन बताते हुए अब शिकायतकर्ता सभासद नौशाद खान को पत्र जारी किया है। ईओ ने कहा कि जो आरोप उन्होंने लगाये हैं, उनका जवाब जिलाधिकारी को वो अलग से देंगी। ईओ ने जवाब मांगा कि वो यह बतायें कि उनके आवास के अन्दर की फोटो कैसे प्राप्त की गई? क्या आप एक साल की बेटी के साथ अकेली सरकारी आवास में रह रही एक महिला अधिकारी की जासूसी कर रहे हैं? ईओ ने आरोप लगाया कि जिस प्रकार मेरे आवास के अन्दर के हिस्से की फोटो लेकर, उनकी चीजों को चर्चा का विषय बनाकर रख देना, मेरी निजता के अधिकार का उल्लंघन है। इससे मेरी और मेरी बेटी की सुरक्षा पर एक प्रश्नचिन्ह लग गया है।

ईओ ने सभासद को नसीहत करते हुए कहा कि आपको क्षेत्र की जनता ने विकास कार्य के लिए चुना है, न कि किसी महिला अधिकारी के घर ताकाझांकी करने का अधिकार आपको दिया गया है। ऐसे में आपको अपनी समस्त ऊर्जा अपने क्षेत्र के विकास के लिए खर्च करनी चाहिए। न कि कुछ सभासदों के साथ मिलकर सुनियोजित ढंग से मेरी निजी चीजों में दखल दिया जाये। सभासद के इस कदम को ईओ ने निंदनीय और शर्मनाक बताते हुए कहा कि इस हरकत के बाद मैं अपनी एक साल की बेटी के साथ सरकारी आवास में रहने में असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रही हूं। आवास पर सीसीटीवी कैमरे और गार्ड मैंने अपनी व बेटी के लिए सुरक्षात्मक उपाय के तहत लगाये हैं। ईओ का कहना है कि उनको ड्यूटी के लिए कई बार बेटी को घर पर ही अकेला छोड़कर जाना पड़ता है, इसके लिए उनके द्वारा महिला कर्मी रखी है, सुरक्षा ली है, जो उनका अधिकार है। ईओ प्रज्ञा सिंह का कहना है कि पालिका में स्वतंत्र और निष्पक्ष रहकर बिना किसी दबाव में कार्य करने के कारण ही मुझे कुछ सभासदों के द्वारा एक गठजोड़ बनाकर सुनियोजित ढंग से ऐसी हरकतें कर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। ईओ डॉ. प्रज्ञा ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनके निजता के अधिकार का उल्लंघन करने या फिर व्यक्तिगत आधार पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ वो विधिक राय लेकर कानूनी कार्यवाही के लिए बाध्य होंगी और राज्य महिला आयोग तक भी जायेंगी। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि उन्होंने यह पत्र चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, डीएम और एडीएम प्रशासन को भी भेजा है। वो चेयरपर्सन के लौटने के बाद उनसे मिलकर अपनी बात भी उनके सामने रखेंगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शनिवार को विकास परखने आ रहे विशेष सचिव

सभासद नौशाद ने डीएम को दिया नया पत्र-नहीं कराई जासूसी, व्हाट्सएप स्टेटस से लिये फोटो

मुजफ्फरनगर। ईओ आवास के रेनोवेशन में धांधली करते हुए करीब छह लाख रुपये का पेमेंट पालिका से कराकर बंदरबांट करने आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत करने वाले सभासद नौशाद खान ने शनिवार को एक बार फिर इस मामले में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी को मिलकर नया पत्र दिया है। उन्होंने दावा किया कि उनके द्वारा ईओ आवास की कोई जासूसी नहीं कराई और न ही वो उनके आवास पर कभी गये हैं। जो फोटो शिकायत पत्र के साथ संलग्न किये गये हैं, वो उनके द्वारा ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के व्हाट्सएप स्टेटस से ही स्क्रीन शॉट के जरिये प्राप्त किये गये हैं। उन्होंने इस नये पत्र में तीन फोटो संलग्न किये हैं। स्टेटस पर यह वीडियो 05 मई 2024 को देखी गई और वीडियो से स्क्रीन शॉट 9ः23 बजे लिया गया है। सभासद का आरोप है कि पालिका ईओ और निर्माण विभाग के एई द्वारा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को फंसाने के लिए ईओ आवास रेनोवेशन का टैण्डर निकाला, जिसे आज तक भी किसी ने नहीं लिया। उन्होंने किसी की निजता का उल्लंघन नहीं किया है। उन्होंने डीएम और चेयरपर्सन से इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पर कार्यवाही करने की मांग की है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आउटसोर्स सफाई कर्मी ने अपने नायक से की मारपीट

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शामली में तनावः सरेबाजार किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर बेल्टों से पीटाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आउटसोर्स सफाई कर्मी ने अपने नायक से की मारपीट

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शामली में तनावः सरेबाजार किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर बेल्टों से पीटाजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »