डीएम और एसएसपी ने पुरकाजी पहुंचकर जनता को दिया संदेश

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्क निगरानी की सबसे बड़ी आवश्यकता रहती है। किसी भी घटना को लेकर सतर्कता ही बचाव है। यही कारण है कि सीसीटीवी कैमरों का पूरा जाल कांवड़ मार्ग पर बिछाया गया है। ऐसे में पुरकाजी नगर पंचायत की व्यवस्था सभी को आकर्षित कर रही है। सोमवार को डीएम और एसएसपी ने कावड़ मार्ग का निरीक्षण करने के बाद पुरकाजी नगर पंचायत के पब्लिक एड्रेस सिस्टम से कांवड़ियों और जनता को संबोधित किया। इस व्यवस्था के लिए उन्होंने चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी की सराहना भी की।

डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह ने सोमवार को कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने यूपी उत्तराखंड बॉर्डर भूराहेडी चेक पोस्ट पर जाकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भूराहेड़ी बोर्डर से पुरकाजी कस्बे में पहुंचने के बाद उन्होंने नगर पंचायत पुरकाजी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बोर्डर से फलोदा तक पुरकाजी नगर पंचायत द्वारा लगाए गए आईपी कैमरों और पब्लिक एड्रेस को देखा और उस पर दोनों बड़े अधिकारियों ने सभी शिवभक्तांे और जनता को संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें:  अपने पहले तहसील दिवस में डीएम उमेश मिश्रा ने हाथों-हाथ निपटाई 10 शिकायतें

भूराहेड़ी से फलोदा कट तक बाईपास और अंदर से 15 किलोमीटर तक सभी ने दोनों अधिकारियों के संबोधन को सुना। पुरकाजी में नगर पंचायत द्वारा लगाई गई बड़ी एलईडी स्क्रीन को भी देखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन लगातार बॉर्डर और पुरकाजी कस्बे में स्क्रीनो पर चल रहा है। इस मौके पर चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी ने दोनों आला अधिकारियों का नगर पंचायत में स्वागत और अभिनन्दन किया तथा उनको कांवड़ यात्रा के लिए की गई तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा, मनीष गोयल मास्टर जी, आजाद फरीदी मैंबर, वंश अग्रवाल, शहलाम गौड़ सभासद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शिव चौक पर उद्धव-राज के पोस्टरों पर बरसाई चप्पल, जताया रोषराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  लोक निर्माण विभाग ने बना दिया गलत स्टीमेट, पालिका हो रही परेशान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर भीम आर्मी ने किया प्रदर्शनजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »