शाहबुद्दीनपुर में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। स्वर्गीय वीरेन्द्र सिंह चेयरमैन की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को उनके परिजनों द्वारा शाहबुद्दीनपुर मंदिर में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के प्रवचन के साथ हुआ।

शाहबुद्दीनपुर गांव स्थित राधा कृष्ण मन्दिर के निकट ठाकुर दिवाकर विक्रम सिंह सौलंकी के द्वारा नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। परिवार सहित अन्य श्रद्धालुओं ने उनका चरण वंदन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भक्तों को प्रवचन करते हुए महामंडलेश्वर ज्ञानानंद जी महाराज ने गीता दर्शन कराये और उनको गीता चिंतन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि गीता जी को अपनाकर ही कल्याण का मार्ग प्राप्त किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका सीमा विस्तार में आए 11 गावों की सरकारी जमीन का गबन

इससे पूर्व दोपहर के समय महंत पंडित मनसुख शर्मा जी ने श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में भागवत पर प्रवचन करते हुए भक्तों को कल्याण का मार्ग दिखाया। इस दौरान मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश अनिल कुमार, सांसद हरेन्द्र मलिक, जिला सहकारी बैंक के सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह, सदर ब्लॉक प्रमुख पति अमित चौधरी बढेडी, जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, केशव पॉलीटेक्निक के प्रबंधक आरके सिंघल, ब्रजपाल सिंह बढेडी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, पश्चिमी खाद सोसायटी के चेयरमैन बारू सिंह, जिला पंचायात सदस्य राहुल कुमार, गोल्ड कास्ट बिल्डिंग डवलपर गाजियाबाद के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास पुण्डीर, रामसेतु राणा शिमलाना, बिट्टू गोयल पैट्रोल पम्प, अमरकांत एडवोकेट, श्री कृष्ण कृपा परिवार से अतुल गर्ग, सुभाष गर्ग, लक्ष्मण पंडित, श्री कृष्ण जानकारी सरस्वती शिशु मन्दिर गांधी कालोनी के अध्यक्ष विकास आहुजा सहित सैंकड़ों भक्तजन मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मेला देखने आये युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, मुकदमा दर्ज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के भाषा समर कैंप में बच्चों ने जानी भारतीय व्यंजन परम्पराराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भाजपा की कार्यकर्ता टिफिन बैठक संपन्न

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भाजपा की कार्यकर्ता टिफिन बैठक संपन्नजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी (वित्त

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »