व्यापार करने में आ रही कठिनाइयों से व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को कराया अवगत

खतौली। प्रदेश की बेहतर हुई कानून व्यवस्था से प्रदेश का व्यापारी सुरक्षित व भय मुक्त होकर व्यापार तो कर रहा है, लेकिन व्यापार करने में कुछ कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल खतौली के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया। 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल खतौली के नगराध्यक्ष राजेश ने बताया कि आज व्यापारी आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। बेलगाम अफसरशाही भी व्यापारी के सम्मान के साथ खिलवाड कर रही है। पॉलिथीन बन्दी के नाम पर व्यापारी का मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है, जबकि पॉलिथीन बंद का हम समर्थन करते हैं। समस्या के स्थाई समाधान के लिए पॉलिथीन का उत्पादन ही पूर्णतया बंद किया जाना चाहिए। देश व प्रदेश में लागू जी एस टी कर प्रणाली में काफी विसंगतिया है। आवश्यक खाद्य पदार्थ जैसे दाल, चावल, सूजी, मैदा बेसन को जी एस टी मुक्त करना चाहिए। सभी मसालों पर एक समान कर होना चाहिए। सर्वे के नाम पर जी एस टी अधिकारियों द्वारा व्यापारी पर मानसिक व आर्थिक दबाव बनाया जाता है व भारी राशि जुर्माने के रूप में लगा दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  मील की राखी से झूलसने पर बालिका की उपचार के दौरान मौत

प्रदेश में कृषि उत्पादन मंडी शुल्क लागू है, जबकि एक देश एक टैक्स की नीति में देश के अधिकांश प्रदेशो में मंडी शुल्क लागू नही है। कोरोना काल में उत्तर प्रदेश में भी मंडी शुल्क समाप्त कर दिया गया था। इसको तुरन्त समाप्त किया जाना चाहिए। बाट माप तौल विभाग में दुकान पर अगर प्रमाणित प्रदर्शित न होने के कारण विभाग द्वारा भारी जुर्माना लगा दिया जाता है। व्यापारी को प्रमाण पत्र दिखाने के लिए समय दिया जाना चाहिए। व्यापारी को विभाग के नियमों से अवगत कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  भली औरत - बदमाशों ने एक महिला के छीने कुंडल तो दूसरी ने खुद ही सौंप दिए जेवरात

व्यापार मंडल मिलावट रहित सामान बेचने के लिए वचनबध है। खाद्य विभाग के अधिकारी बाजार में जब चेकिंग के लिए आते है, मगर जहाँ उत्पादन होता है उन ठिकानों पर नही जाते, जबकि मिलावट उत्पादन कर्ता ही समाप्त कर सकता है।

व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से उक्त समस्याओं का निराकरण किए जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजने वालों में राजेश जैन, भावेश गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, मुकेश तायल, अरविंद वर्मा, मदन छाबड़ा शाहिद अन्य सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहें।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बीच भूकंप के तेज झटके

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अधिकारियों ने साधु-संतों के साथ मिलकर की गंगा की सफाईराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पिता जी! मैं भागी नहीं, काम मिल गया है घर छोड़कर जा रही हूं

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भली औरत – बदमाशों ने एक महिला के छीने कुंडल तो दूसरी ने खुद ही सौंप

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »