तितावी में तैनात दरोगा सतवीर सिंह लाइन हाजिर, सिखेडा में नया थानेदार

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक सिंह ने देर रात्रि दो इंस्पेक्टरों सहित कई पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। वहीं उन्होंने थाना तितावी में तैनात एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। इससे पहले खतौली से एक दरोगा लाइन हाजिर किये जा चुके हैं। पुलिस कप्तान ने सिखेडा थाना प्रभारी को गैर जनपद के लिए रिलीव करते हुए उनके स्थान पर नया थानेदार नियुक्त कर दिया। इसके साथ ही सात चौकी प्रभारियों समेत 24 उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है। इनमें से पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत चल रहे कई दरोगाओं को थाने में तैनाती मिली है।

एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत चल रहे इंस्पेक्टर राजीव शर्मा को प्रभारी निरीक्षक थाना सिखेडा के पद पर तैनाती दी गई है, जबकि सिखेडा के एसएचओ अविनाश गौतम को गैर जनपद स्थानान्तरण होने पर कार्यमुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही उनके द्वारा कई चौकी प्रभारियों को इधर से उधर करते हुए तीन चौकी प्रभारियों को चार्ज से हटाते हुए थानों में भेजा गया है। चुनाव सैल में कार्य कर रहे इंस्पेक्टर संजय आर्य को अपराध शाखा भेजा गया है। इसके अलावा एसएसपी ने बुढ़ाना मोड़ चौकी से इंचार्ज एसआई लोकेश गौतम को हटार उन्हें प्रभारी चौकी खालापार बनाया है।

इसे भी पढ़ें:  महाशिवरात्रि पर मोरना-भोपा क्षेत्र के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़

भूड़ खतौली चौकी प्रभारी विक्रात कर्दम को प्रभारी चौकी कस्बा खतौली, राखी पब्लिक स्कूल चौकी प्रभारी पंकज शर्मा को चार्ज से हटाकन थाना बुढ़ाना, भौराकलां में तैनात गणेश शर्मा को प्रभारी चौकी किदवईनगर खालापार, एसएसआई मंसूरपुर संजय तोमर को प्रभारी चौकी भूड खतौली, किदवईनगर चौकी इंचार्ज रविन्द्र कुमार को चार्ज से हटाते हुए थाना खालापार, पुलिस लाइन से सुनील कुमार को प्रभारी चौकी बुढ़ाना मोड़, शिवकुमार शर्मा को एसएसआई थाना मंसूरपुर, स्टेडियम चौकी प्रभारी सत्येन्द्र सिंह को एसएसआई थाना खालापार, पुलिस लाइन से ओमबीर सिंह को प्रभारी चौकी स्टेडियम, देवदत्त सिंह को चरथावल, अशोक कुमार को मंसूरपुर, मोहित कुमार को रतनपुरी, राजकुमार और हरबीर सिंह को पुरकाजी, मोहित सिंह को तितावी, पूरन सिंह को सिविल लाईन, दीपक कुमार को जानसठ, प्रदीप को कचहरी सुरक्षा, ज्ञानेन्द्र नागर को एसएसआई थाना छपार, कश्मीर सिंह को थाना मीरापुर में तैनात किया गया है। थाना तितावी से उप निरीक्षक सतवीर सिंह को पुलिस लाईन में आमद कराने के आदेश दिये गये हैं। इसके अलावा थाना खतौली की मण्डी पुलिस चौकी के प्रभारी जोगेन्द्र पाल सिंह को प्रभारी चौकी राखी पब्लिक स्कूल सोहंजनी तगान और खालापार चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह को प्रभारी चौकी मण्डी थाना खतौली बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  लायंस क्लब उन्नति की सेवाओं का मंत्री कपिल ने किया लोकार्पण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शाहबुद्दीनपुर में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MAN KI BAT-मंत्री कपिल देव ने लखनऊ, चेयरपर्सन ने आवास और संजीव ने शुकतीर्थ में सुनी मन की बात

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कॉलेज की पार्किंग में छात्रा पर हमला, कपड़े भी फाड़ेजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »