शामली में तैनात सिपाही की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम

मुजफ्फरनगर। बाइक पर सवार होकर अपनी ड्यूटी के लिए शामली जा रहे एक सिपाही की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के कारण हादसे में मौत हो गई। सिपाही की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-29 महीने बाद नगरपालिका में कर निर्धारण अधिकारी की तैनाती

शहर कोतवाली क्षेत्र के पीनना गांव के पास मंगलवार की सुबह हादसा हो गया। इसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौत के कारण परिवार में मातम छाया हुआ है। सीओ सिटी व्योम बिन्दल ने हादसे के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को सवेरे समय 5.20 बजे थाना कोतवाली नगर पुलिस को ग्राम पीनना गांव से चरथावल मोड़ की तरफ अज्ञात वाहन द्वारा मोटरसाइकिल में टक्कर मार देने के कारण मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थानाध्यक्ष कोतवाली नगर अक्षय शर्मा मय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जानकारी की गयी तो मृतक की शिनाख्त जनपद शामली में तैनात हैड कांस्टेबल समरयाब निवासी कस्बा देवबंद के रूप में हुई। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों एवं तैनाती जनपद शामली को सूचित करते हुए मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर शव को मोर्चरी में भिजवाया गया है। थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक हैड कांस्टेबल के परिजन भी थाने पहुंच गये थे। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब गरीब भक्त के दो लड्डुओं का भी भोग स्वीकारेंगे बाला जी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने गंगनहर पटरी पर लगाया एक पेड़ मां के नामराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब गरीब भक्त के दो लड्डुओं का भी भोग स्वीकारेंगे बाला जी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  यूपी हेल्थ डैशबोर्ड पर मुजफ्फरनगर की रैंकिंग कायमजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »