MUZAFFARNAGAR-बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मचारी से की लूट

मुजफ्फरनगर। जानसठ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत जानसठ-खतौली मार्ग के पास गढ़ी बाईपास पर बाइक सवार 3 बदमाशों ने बंधन बैंक के कर्मचारी से तमंचों के बल पर साठ हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया।वही लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारी को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया।

प्राप्त समाचार के अनुसार जानसठ से खतौली मार्ग पर गांव भलेड़ी के पास स्थित बंधन बैंक में थाना तितावी क्षेत्र के गांव अलीपुर खुर्द निवासी 35 वर्षीय प्रविंद्र कुमार पुत्र रामकुमार नौकरी करता है। बुधवार की दोपहर को लगभग 12 बजे बैंक कर्मचारी प्रविंद्र कुमार गांव गढ़ी से बाइक द्वारा रुपये कलेक्शन करके वापस गांव भलेड़ी के पास स्थित बंधन बैंक में वापस जा रहा था। जानसठ-खतौली मार्ग के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार 3 बदमाशों ने बैंक कर्मचारी को घेर लिया।

वही परविंदर कुमार ने बताया कि दो बदमाश नकाबपोश थे, जबकि तीसरे ने नकाब नहीं लगाया हुआ था। बदमाशों ने आते ही उसे यह कहकर रुकने के लिए कहा कि वह किसी महिला को छेड़कर आया है। कर्मचारी के रुकने पर बदमाशों में तमंचों के बल पर 60 हजार रुपयों की नगदी से भरा बैग और मोबाइल लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने बैंक कर्मचारी के पैर में गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। लूट के बाद बदमाश बाइक पर बैठकर वापस उसी दिशा में जिस दिशा से आए थे फरार हो गए। वहां से गुजरने वाले लोगों ने घायल बैंक कर्मचारी को उठाया और लूट की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बैंक कर्मचारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। फिलहाल बदमाशों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

एसपी सिटी आदित्य बंसल भी घटना स्थल पर पहुंचे और वारदात को लेकर जांच पड़ताल की। उन्होंने घायल से भी पूछताछ करते हुए बदमाशों के सम्बंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। बताया कि इस मामले में एसएसपी के आदेश पर कई पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही खुलासा करा दिया जायेगा। सीओ यतेंद्र नागर ने भी घायल बैंक कर्मचारी से घटना की जानकारी ली। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि जानसठ कस्बे से मात्र 500 मीटर की दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बंधन बैंक कर्मचारी परवेन्द्र को रोकने और उसे नगदी से भरा थैला छीनने का प्रयास किया उसके विरोध करने पर बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों के पैर में गोली मार दी पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

इसे भी पढ़ें:  दो दिन से लापता था युवक, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दर्जनों गांव डूबे, खाने-पीने का संकट… अगले 48 घंटे अलर्टराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दो दिन से लापता था युवक, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कानपुर VIP रोड पर रईसजादे का कहर, लैंबॉर्गिनी से कई को रौंदा, शिवम मिश्रा हिरासतजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »