नौ अगस्त को कलेक्ट्रेट घेराव नहीं करेगी भाकियू, प्रकाश चौक पर देंगे ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने नौ अगस्त के तिरंगा ट्रैक्टर मार्च के दौरान कलेक्ट्रेट के घेराव का प्रोग्राम टाल दिया है। इसके साथ ही यूनियन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा तिरंगा ट्रैक्टर मार्च का जिला मुख्यालय पर रूट तय करते हुए प्रकाश चौक पर प्रशासन को ज्ञापन देने का ऐलान किया है।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार 09 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्नान पर केन्द्र सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रातः 10ः00 बजे ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए यूनियन के सभीपदाधिकारियों व कार्यकर्ताआंे को सूचित कर दिया गया है। नौ अगस्त को सुबह 10 बजे किसान यूनियन के सभी सिपाही ट्रैक्टरांे समेत राजकीय इंटर कॉलेज सरकूलर रोड के मैदान में एकत्र होंगे। यहां से तिरंगा यात्रा शुरू होगी और किसान अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा बांधकर सरकूलर रोड होते हुए सुजडू चुंगी, जिलाधिकारी आवास, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, झांसी की रानी होते हुए प्रकाश चौक पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि यूनियन के शीर्ष नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि प्रकाश चौक पर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद यात्रा का समापन होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन के दौरान सभी ब्लॉक अध्यक्ष तिरंगा यात्रा के प्रबंधन हेतु अपने अपने ब्लॉक से 4-4 वालिंटियर तैयार करेंगे तथा सुनिश्चित करेंगे कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा के समापन के उपरांत ही अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया जायेगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था बनाने का काम वालिंटियर द्वारा किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  पालिका में आई 4 हजार लाइट कहां गई, ईओ ने बैठाई जांच

मीनू पेपर मिल प्रकरण में भाकियू के कोकिल मखियाली यूनियन से बाहर

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित मीनू पेपर मिल पर भाकियू तोमर के लोगों द्वारा जबरन गेट खोलकर अंदर घुसने और प्रदर्शन करने के मामले में भाकियू टिकैत के पदाधिकारी के भी शामिल होने के मामले में शीर्ष नेतृत्व ने गंभीरता दिखाई है। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन में मुजफ्फरनगर के सदर ब्लाक के ब्लाक सचिव कोकिल मखियाली को भारतीय किसान यूनियन में रहकर गलत गतिविधियों में लिप्त पाए जाने तथा हमारे संगठन की विचारधारा के विपरीत जाकर गलत काम करने, जिससे संगठन की छवि पर गलत प्रभाव पड़ रहा है, इसलिए कोकिल मखियाली को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक सचिव के पद से और भारतीय किसान यूनियन संगठन से निष्कासित किया गया है। योगेश शर्मा ने कहा कि अगर भविष्य में कोकिल मखियाली भारतीय किसान यूनियन संगठन का नाम व टोपी का प्रयोग करता है, तो उस पर संगठन के द्वारा कार्यवाही की जाएगी। गलत कामों में यदि कोई कार्यकर्ता अथवा पदाधिकारी पाया जायेगा तो उसके विरु( भी अविलंब कार्यवाही की जाएगी। सूत्रों के अनुसार कोकिल मखियाली मंगलवार को मीनू पेपर मिल पर भाकियू तोमर के धरने में शामिल रहा और इन्हीं आरोपों के कारण यह कार्यवाही की गई है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रधान संगठन के जिला प्रभारी सहित दस प्रधानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बुजुर्ग व्यापारियों के लिए सरकार से मांगी पेंशन योजनाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ई-चालान का मेसेज भेज खाते से 11 बार में उड़ाए 18 लाख

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पालिका में आई 4 हजार लाइट कहां गई, ईओ ने बैठाई जांचजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »