सांसद हरेन्द्र मलिक का सफल रहा सियासी दांव, जिला पंचायत में सतेन्द्र की जीत

मुजफ्फरनगर। जनपद में लोकसभा चुनाव के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी गुरूवार को आये चुनाव परिणामों के साथ थम गई है। इस चुनाव में एक जिला पंचायत सदस्य, दो ग्राम प्रधान और बीडीसी तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव सम्पन्न कराया गया है। गुरूवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मतगणना के उपरांत परिणामों का ऐलान किया गया। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड 17 में हुए उपचुनाव में परिणाम ने एक बार फिर से सांसद हरेन्द्र मलिक की सियासी सूझबूझ को साबित किया है। उन्होंने संयुक्त विपक्ष के समर्थन में पूर्व प्रधान सतेन्द्र बालियान को चुनाव लड़ाया और उन्होंने वार्ड 17 से जिला पंचायत सदस्य पद पर जीत दर्ज की। सतेन्द्र ने 2998 मतों के बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया। वहीं गंगधाडी में सरला देवी और तुलसीपुर में शिवम ग्राम प्रधान निर्वाचित घोषित किये गये।

बता दें कि जिला पंचायत के वार्ड 17 से सदस्य निर्वाचिन इरशाद को दुष्कर्म के मामले में सजा होने के बाद यह सीट रिक्त घोषित की गई थी। इसके साथ ही खतौली विकास खंड क्षेत्र के गांव गंगधाडी और तुलसीपुर में ग्राम प्रधानों के पदों पर मंगलवार को उपचुनाव के लिए वोटिंग कराई गई थी। वार्ड 17 के उपचुनाव में बरवाला, सांझक, हरसौली, तावली निरमाना-निरमानी और रोत्तमपुर माजरा के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान की रफ्तार धीमी रही। यहां सिर्फ 45.37 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके अलावा खतौली ब्लॉक के गांव तुलसीपुर के प्रधानी के चुनाव में कुल 994 मतदाताओं में 791 ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें 408 पुरुषों और 383 महिलाओं ने अपने वोट डाले थे। गांव गंगधाडी में कुल 2960 मतदाताओं में से 1918 ने अपने मत का प्रयोग किया था। मतदान के बाद प्रधान पद की मतपेटियां खतौली ब्लॉक और जिला पंचायत चुनाव की मतपेटियां बघरा के इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवा दी गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  मनमर्जी व्यवस्था-नियम ताक पर रख दूसरे के नाम कर दी पालिका की भूमि

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र सिंह की देखेरख में जिला पंचायत और ग्राम प्रधानी के चुनाव की मतगणना गुरूवार को सम्पन्न हुई। इसमें जिला पंचायत के वार्ड संख्या 17 के सदस्य पद के उपचुनाव में संयुक्त विपक्ष की ओर से सपा के उम्मीदवार सतेन्द्र बालियान ने 2998 वोटों के बड़े अंतर से की जीत हासिल की। पांच राउंड तक मतगणना का दौर चला और इसमें सतेन्द्र बालियान को कुल 7955 वोट प्राप्त हुई, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गफूर चौधरी को 4957 वोट मिले। बु( प्रकाश शर्मा 2996 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। इस चुनाव में सतेन्द्र बालियान ने गफूर को 2998 वोटों के अंतर से पराजित कर जिला पंचायत में अपनी सीट पक्की कर ली।

इसे भी पढ़ें:  माली को टाउनहाल में देखकर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

दूसरी ओर खतौली बलॉक क्षेत्र के ग्राम गंगधाडी और तुलसीपुर के चुनाव परिणाम भी दोपहर तक घोषित कर दिये गये। ग्राम पंचायत गंगधाड़ी और तुलसीपुर के रिक्त प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना खतौली ब्लॉक कार्यालय पर सम्पन्न कराई गई। एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत गंगधाड़ी में प्रधान पद के उपचुनाव में सरला देवी 728 मतों के अंतर से विजयी हुई। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सतीश को पराजित किया। उधर, ग्राम पंचायत तुलसीपुर में प्रधान पद के लिए कांटे का मुकाबला हुआ। इसमें प्रत्याशी शिवम 86 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गये। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अरविंद को पराजित कर प्रधानी जीती। इस चुनाव में इन दोनों ही प्रत्याशियों को सहानुभूति की लहर का लाभ भी मिला। दोनों ग्राम पंचायत में प्रधान पंकज चौहान व प्रधान सोबीर सिंह के निधन के बाद उपुचनाव हुए। गुरूवार को आये परिणामों में गंगधाडी गांव के प्रधान पद पर विजयी प्रत्याशी सरला मृतक प्रधान पंकज की माता और तुलसीपुर के प्रधान बने शिवम मृतक पूर्व प्रधान सोबीर के पुत्र हैं। इस तरह से मतदाताओं ने इस उपचुनाव में दिवंगत प्रधानों के घर में ही प्रधानी को कायम रखा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार टोल पर परिवार की पिटाई में मुकदमा दर्ज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (रजिस्टर्ड )के तहसील अध्यक्ष बने/अश्विनी गर्गराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फौजी और शिक्षक को चोर समझ पीटा, गांव में बवाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद क्षेत्र के गांव बास्तम मे तेंदुआ दिखने से अफरा-तफरीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »