HONEY TRAP-चिनाई मिस्त्री की पत्नी संग बनवाई अश्लील वीडियो और फिर कर लिया कैद

मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति अपनी खूबसूरत पत्नी के सहारे लोगों को फंसाकर उनकी अपनी पत्नी के साथ अश्लील वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल करते हुए अवैध रूप से धन वसूलने के गोरखधंधे में लिप्त रहा। पूरा गिरोह बनाकर नये नये शिकार के रूप में सीधे सादे लोगों को पत्नी के सहारे फंसाया जाता और फिर शुरू होता उनसे मनमर्जी ढंग से धन वसूली का काला खेल। ऐसे ही एक चिनाई मिस्त्री को इस गिरोह ने अपना शिकार बनाया। चिनाई कराने के नाम पर महिला ने मिस्त्री से फोन पर बात की, घर बुलाया और फिर अपने हुस्न के जाल में ऐसा फंसाया कि चिनाई मिस्त्री को लेने के देने पड़ गये। अपनी ही बीवी के साथ चिनाई मिस्त्री की अश्लील वीडियो बनाने वाले शातिर ने उसको घर में ही बंधक बनाकर वीडियो वायरल करने और मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर धन की मांग की। परिजनों तक बात पहुंची तो पुलिस का सहारा लिया गया और पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही चिनाई मिस्त्री को बंधनमुक्त कराने के साथ फरार पति पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया तो पूरा खेल हनी ट्रैप का निकला।

इसे भी पढ़ें:  सबसे बड़ा शिकंजा: नशा तस्कर की 80 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

गुरूवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खतौली पुलिस के गुडवर्क की जानकारी मीडिया को देते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि खतौली में हनी ट्रैप का पूरा गिरोह पुलिस के हाथ लगा है। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक चिनाई मिस्त्री को एक महिला ने फोन कर अपने घर पर चिनाई का कार्य कराने के लिए बुलाया था। वहां पहुंचने पर महिला के साथ मिस्त्री को बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बना ली गई। इस वीडियो को वायरल करने और फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर फंसाने की धमकी देते हुए मिस्त्री से अवैध रूप से धन की मांग की गई। शिकायत मिलने पर बंधक चिनाई मिस्त्री को सकुशल छुड़ाने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला के घर से चिनाई मिस्त्री मुकेश को सकुशल बंधनमुक्त कराया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गये।

एसपी सिटी ने बताया कि थाना खतौली पुलिस द्वारा मौके से फरार हुए आरोपियों को 24 घंटे के अन्दर मुखबिर की सूचना पर खतौली के सफेदा रोड ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें जाकिर पुत्र शब्बीर और उसकी बीवी जैनब निवासी मौहल्ला गैस गौदाम कस्बा व थाना खतौली के साथ ही उनका साथी तैमूर पुत्र खुर्शीद निवासी गांव नंगला रूद्र थाना खतौली शामिल रहे। इनके कब्जे से पुलिस ने 02 स्मार्ट मोबाईल फोन और एक बिना नंबर प्लेट लगी एक स्कूटी बरामद की है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के अनुसार आरोपियों ने पुलिस को प्रारम्भिक पूछताछ में बताया कि वह सीधे-सादे लोगों को हनी ट्रैप में फंसाते हैं तथा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने तथा झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए उनसे अवैध धन की वसूली करते हैं। लोग वीडियो प्रसारित होने के डर से शिकायत नहीं करते हैं और इस तरह उनके द्वारा कई लोगों से धन वसूल भी किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई प्रवीन शमा, उप निरीक्षक नन्द किशोर शर्मा और सोनवीर सिंह, महिला उप निरीक्षक झिलमिल बंसल, हैड कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार और नीटू सिंह शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  सपाइयों ने डाॅ. राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई, संघर्ष को किया याद

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गजब- बाइक पर पीछे बैठी लड़की ने अपने साथी पर की चप्पलो की बौछार….20 सेकंड में मारे 14 चप्पलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गजब- बाइक पर पीछे बैठी लड़की ने अपने साथी पर की चप्पलो की बौछार….20 सेकंड में मारे 14 चप्पल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सपाइयों ने डाॅ. राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई, संघर्ष को किया यादजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »