देश की आजादी में व्यापारियों का बड़ा योगदानः कृष्ण गोपाल

मुजफ्फरनगर। व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल ने 78वां स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हुए देश के अमर शहीदों को नमन कर बलिदानियों का वंदन किया। उन्होंने कहा कि देश के उत्थान में व्यापारियों का बड़ा योगदान है। देश की आजादी में भी व्यापारियों ने अपनी भूमिका निभाई है। हमें इन बलिदानियों के सहारे जो आजादी मिली है, उसको कायम रखने की जिम्मेदारी भी हमारी है। ऐसे में हम धर्म, जात और छोटे-बड़े का भेद भुलाकर केवल भारतीय होने के नाते देश की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता के लिए अपना योगदान दें।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की विभिन्न इकाइयों कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर संयोजक तरुण मित्तल शोभित जैन, बघरा तांगा स्टैंड संयोजक भूरा कुरैशी, रुड़की रोड इकाई संयोजक विजय कुच्छल उदित किंगर, संयुक्त व्यापार संघ कैंप कार्यालय नवीन मंडी स्थल अध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए, प्रत्येक इकाई में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा, संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा, संरक्षक डॉ शौकी अहमद द्वारा झंडारोहण किया गया एवं शांति के प्रतीक कबूतरों को उड़ाकर देश में खुशहाली, अमन, चैन का संदेश दिया गया।

कैंप कार्यालय पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद् की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार, एमआईटूसी के जोन इंचार्ज सरदार बलजीत सिंह द्वारा सम्मिलित रहकर झंड़ा रोहण कराते हुए उपस्थित समस्त व्यापारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस दौरान नगर पालिका व व्यापारियों दोनों के परस्पर सहयोग से नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का प्रण लिया गया। झंडा रोहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि संगठन के हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सहित हर वर्ग के व्यापारियों द्वारा एकजुटता के साथ स्वतंत्रता दिवस को त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है। नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी व संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को हम सभी के द्वारा मिलकर मनाते हुए देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भी याद करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू संघर्ष मोर्चा ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव, प्रदर्शन के बाद सौंपा ज्ञापन

झंडारोहण कार्यक्रम में प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, नगर युवा अध्यक्ष मयंक गोयल, शिव कुमार सिंघल, अनिल सिंघल, विजय प्रताप, इम्तियाज खान, अशोक जैन, राकेश जैन, विकास मित्तल, पंकज जैन, सुशील सिंघल, शादाब खान, बॉबी, अभिलक्ष मित्तल, मास्टर अल्ताफ, जयेंद्र प्रकाश, आनंद गुप्ता, वासु गोयल, अखिलेश शर्मा, सौरभ मित्तल, हरिओम शर्मा, सुनील वर्मा, जयपाल सिंह, भीम बालियान, अभिलक्ष मित्तल, हर्ष जैन, वाकुल चौधरी मित्तल, अर्जव जैन, सहित अनेकों पदाधिकारी व गणमान्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  बघरा तांगा स्टैण्ड पर खत्म होगा कूड़ा डलावघर, बनेगी सड़क

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जाट फिल्म को टैक्स फ्री कराने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एकता विहार गेट तुड़वाने को भाकियू तोमर ने घेरा टाउनहाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जाट फिल्म को टैक्स फ्री कराने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापनजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »