बोपाड़ा के पीड़ितों को लेकर एसएसपी अभिषेक से मिले शिवसैनिक

मुजफ्फरनगर। शिवसेना नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गांव बोपाड़ा के एक पीड़ित परिवार के लोगों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह से मिला और आरोप लगाया कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर दूसरे समुदाय के युवकों ने एक युवक को पीटा, पुलिस से शिकायत की तो पीड़ित पक्ष पर ही कार्यवाही की गयी और अब दरोगा जी घर में घुसकर सामान खिंड़ाते हुए डरा और धमका रहे हैं।

शिवसेना के जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि ग्राम बोपड़ा में काफी समय से विशेष समुदाय के लड़के ग्रुप बनाकर चौराहे पर खड़े रहते हैं एवं आने जाने वाली हिंदू बहन बेटियों पर अश्लील कमेंट कर छेड़छाड़ करते हैं, जिसका हिंदू समुदाय के कुछ लड़कों द्वारा विरोध किया जाता रहा है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में आपस में कई बार तू-तू, मैं – मैं भी हो चुकी है, जिसको रंजिशन रखते हुए विशेष समुदाय के लड़कों ने बीती 10 अगस्त को लगभग रात्रि 8ः00 बजे साजिश के तहत हमला किया। आरोप है कि आशीष नामक युवक अपने घर से काम के लिए जा रहा था, तब गांव के विशेष समुदाय के लड़कों द्वारा प्लानिंग के साथ रोक कर गाली गलौज करते हुए आशीष के साथ मारपीट कर दी, मार पिटाई की सूचना मिलने पर आशीष के परिवारजन भी मौके पर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों में कहांसुनी हुई।

उसके उपरांत दोनों पक्ष मंसूरपुर थाने पहुंच गए, मगर पुलिस से सेटिंग कराकर हमलावर दुसरे समुदाय के आरोपियों पर कार्यवाही के बजाये पुलिस ने आशीष पक्ष के लोगों पर ही कार्यवाही कर दी और धारा 151 में चालान कटवा दिया। पीड़ित पक्ष ने अपने दो बच्चों की 151 में जमानत भी करवा ली। शिवसेना जिलाध्यक्ष का आरोप है कि अब भी दरोगा जी पीड़ित पक्ष को ही डरा रहे हैं। घर में घुसकर उनको धमकाया जा रहा है कि धारा बढ़ा कर जेल भेज दिया जायेगा। शिवसैनिकों ने पीड़ित परिवार के लिए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को समझते हुए खतौली सीओ को जांच सौंपी जाये। इस दौरान क्रांति सेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, रूपराम कश्यप, टीकम सिंह, रेखा देवी, बालीदेवी, विकास कश्यप, रिशिपाल, बलराज कश्यप, पिंकू कश्यप, नरेश कुमार, आशीष और सचिन आदि आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एमआईटूसी कंपनी के खिलाफ डीएम से शिकायत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एमआईटूसी कंपनी के खिलाफ डीएम से शिकायतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शिव मंदिर में घूसे शरारती तत्वों ने मूर्तियां की खंडित, रोष व्याप्त

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सीसामऊ-जहां सपा कर रही थी दोबारा चुनाव की मांग, वहीं मिली जीतजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »