MUZAFFARNAGAR-पुलिस भर्ती परीक्षा में लापरवाही पर चार पुलिस कर्मी सस्पेंड

मुजफ्फरनगर। जनपद में शुक्रवार से प्रारम्भ हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान कुछ पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी अभिषेक सिंह बेहद सख्त नजर आये। उन्होंने ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। इसके साथ ही सवेरे से ही एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा भर्ती परीक्षा के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त परखने के लिए परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जाता रहा।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नती बोर्ड लखनऊ द्वारा 23 से 25 और फिर 30 व 31 अगस्त को आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के पहले दिन ही भारी हलचल नजर आई। जनपद मुजफ्फरनगर में 16 परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिदिन 02 पालियों में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी अभिषेक सिंह शुक्रवार की सुबह से ही परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण करते हुए नजर आये।

इसे भी पढ़ें:  उद्योगों के खिलाफ भविष्य बचाने की लड़ाई लड़ते रहेंगेः धर्मेन्द्र मलिक

परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा गांधी पॉलीटेक्निक भोपा रोड, सनातन धर्म महाविद्यालय भोपा रोड, एसडी इण्टर कॉलिज, सर छोटूराम डिग्री कॉलेज सर्कुलर रोड, राजकीय इण्टर कॉलेज सर्कुलर रोड सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करते हुए परीक्षा केन्द्रो पर सीसीटीवी कैमरों, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने की व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था आदि का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के दोषी पाये जाने पर चार पुलिस कर्मियों को एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। पुलिस कप्तान द्वारा की गई इस कार्यवाही से विभाग में हलचल मच गई और दूसरे परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस फोर्स भी अलर्ट हो गया। 

इसे भी पढ़ें:  केन्द्रीय मंत्री वी. सोमन्ना ने की स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  RAKSHA BANDHAN-बसों में जगह पाने को रही रही मारामारी, यात्रियों को करना पड़ा इंतजारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बिन पानी बिलबलाये लोग, परेशान महिलाओं ने टाउनहाल में किया प्रदर्शन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  केन्द्रीय मंत्री वी. सोमन्ना ने की स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »