चिकित्सक दम्पति के पुत्र कोविद का यूपी क्रिकेट टी-20 लीग में चयन

मुजफ्फरनगर। जनपद के एक चिकित्सक दम्पति के पुत्र का यूपी क्रिकेट लीग में चयन होने से हर्ष की लहर है। यह युवा क्रिकेट खिलाड़ी कोविद जैन 25 अगस्त से ईकाना स्पोर्ट्स स्टेडियम लखनऊ में खेले जाने वाले उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में अपनी टीम मेरठ मेवरिक्स के बल्लेबाज के तौर पर अपना हुनर साबित करने के लिए मैदान पर उतरेगा।

इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन परिवार से मुजफ्फरनगर का एक युवा क्रिकेट खिलाड़ी कोविद जैन यूपी क्रिकेट लीग में चयनित हुआ है। टी-20 फोरमेट में आयोजित होने वाली यह क्रिकेट लीग 25 अगस्त से ईकाना स्पोर्ट्स स्टेडियम लखनऊ में शुरू होने जा रही है। इस टी-20 लीग का यह दूसरा संस्करण है। इसमें कोविद जैन मेरठ मावेरिक्स टीम में एक बल्लेबाज के रूप में चयनित हुआ है।

क्रिकेटर कोविद जैन सदर बाजार, मुजफ्फरनगर स्थित डा. संजीव जैन एवं डा. दीप शिखा जैन का पुत्र है। कोविद पिछले लगभग 10 वर्षाे से क्रिकेट में अपना स्थान बनाने को प्रयासरत है। अभी तक वह जिला एवं मंडल स्तर के विभिन्न टूर्नामेंट तथा उत्तरी क्षेत्र के इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर अपने खेल से सभी को प्रभावित कर चुका है। अब स्टेट लेवल के पहले टूर्नामेंट में कोविद का चयन हुआ है। कोविद की टीम मेरठ मावेरिक्स का 25 अगस्त को इकाना स्पोर्ट्स स्टेडियम लखनऊ में काशी रूद्रास टीम के साथ मुकाबाला होगा। इसका प्रसारण 8 बजे से टीवी पर किया जायेगा। दूसरा मैच 27 अगस्त को कानपुर सुपर स्टार्स के साथ तय है। इस लीग में एक टीम दस मैच खेलेगी। टूर्नामेंट का फाइनल 14 सितम्बर को खेला जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कोर्ट के आदेश पर हुआ एसडी मार्किट का सर्वे

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शहर को स्वच्छ, सुरक्षित बनाने में जनसहयोग जरूरीः मीनाक्षी स्वरूपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-600 साल पुराने शिव मंदिर को स्वामी यशवीर ने किया जागृत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  चौधरी अब्बल हसन की रस्म पगड़ी मे उमडा जन सैलाब सर्व समाज ने उनके बड़े पुत्र

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »