KHULASA-जेल की टशनबाजी में हुआ था शातिर सागर का कत्ल

मुजफ्फरनगर। मेरठ के निवासी शातिर सागर की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने दावा किया है कि जेल में बंद रहने के दौरान दूसरे अपराधी से हुई टशनबाजी की रंजिश में ही सागर का कत्ल किया गया और शव को नाले में फैंक दिया गया था। पुलिस ने सागर की हत्या के आरोप में शातिर अपराधी गौरव साहित तीन को गिरफ्तार करते हुए उनसे आला कत्ल भी बरामद करने का दावा किया है। तीनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

बता दें कि 30 अगस्त को खतौली थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुरा के जंगल में एक युवक का गोली लगा शव नाले में पड़ा हुआ मिला था। मृतक युवक की पहचान सागर अहलावत के रूप में हुई थी। पुलिस ने बताया था कि सागर छह माह पूर्व ही जेल से छूटकर आया था और एक किन्नर के साथ खतौली में किराये के मकान में रह रहा था। क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि मनोज कुमार पुत्र स्व. ओमवीर सिंह निवासी मनोहरपुरी कस्बा व थाना दौराला मेरठ द्वारा थाना खतौली पर 30 अगस्त को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया गया था कि अज्ञात लोगों के द्वारा उनके पुत्र सागर अहलावत की हत्या करशव को शेखपुरा के जंगल में फेंक दिया गया। तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया और एसएसपी के आदेश पर खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि गुरूवार को थाना प्रभारी खतौली इंस्पेक्टर उमेश रोरिया के नेतृत्व में पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मोहित पुत्र ओमकार गुर्जर निवासी ग्राम पिपलहेडा थाना खतौली, हाल निवासी किराये का मकान रोहटा रोड, मेरठ, गौरव सिरोही पुत्र रामकुमार निवासी तुलसी कालौनी थाना कंकरखेडा, मेरठ और सचिन पुत्र स्व. बिजेन्द्र निवासी तीर्थ कालौनी थाना खतौली, हाल निवासी मुजाहिदपुर भूपखेडी थाना रतनपुरी शामिल हैं। पुलिस ने सागर की हत्या में प्रयुक्त 01 तमंचा मय 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल मित्तल ने मनाया नरेश अग्रवाल का बर्थ डे

सीओ खतौली के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त गौरव सिरोही द्वारा पुलिस को बताया गया कि जेल में उसकी सागर अहलावत से कहासुनी हो गयी थी, जिस कारण उसने अपने साथी मोहित के साथ मिलकर 29 अगस्त को सागर अहलावत की गोली मारकर हत्या कर दी तथा शव को सचिन व मोहित ने मिलकर नाले में डाल दिया था। सीओ ने बताया कि मुख्य हत्यारोपी गौरव शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ दिल्ली, मेरठ, बागपत आदि स्थानों पर 22 मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट आदि के मामले शामिल हैं। हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया, एसएसआई प्रवीन कुमार, कांस्टेबल नरोत्तम, अलीम, राहुल नागर और योगेश शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, एनकाउंटर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  डीजल संकट-उद्योगों पर बंदी का खतरा, हजारों एमएसएमई इकाइयां प्रभावितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शादी का झांसा देकर बुजुर्ग से की 1.10 लाख की ठगी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल मित्तल ने मनाया नरेश अग्रवाल का बर्थ डेजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »