MUZAFFARNAGAR-जिले की दस निकायों से शासन ने काट ली 16.24 लाख की ग्रांट

मुजफ्फरनगर। जिले की दस नगरीय निकायों को दी जाने वाली मासिक ग्रांट से इस बार शासन ने 16.24 लाख रुपये की कटौती कर ली है। दो नगर पालिकाओं से 11.13 लाख की कटौती की गई तो जिले की आठ नगर पंचायतों को इस माह 3.56 लाख रुपये ग्रांट में कम मिले हैं। इस कटौती का कारण निकायों का परफारमेंस बताया जा रहा है। इसी परफारमेंस के आधार पर निकायों को ग्रांट की धनराशि स्वीकृत की जाती है, परफारमेंस घटा तो ग्रांट में भी कटौती कर दी गई है।

स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से प्रदेश के नगरीय निकायों को पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय व्ययक में व्यवस्थित सामान्य समनुदेशन से माह अगस्त 2024 के भुगतान की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके लिए स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने सभी निकायों को आदेश जारी कर दिया है। इसमें जिले की दस निकायों से इस बार पंचम राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत पूर्व में मिलने वाली ग्रांट में कटौती की गई है। सभी दस निकायों से इस बार 16 लाख रुपये से ज्यादा की कटौती की जा चुकी है। इस कटौती का सीधा प्रभाव निकायों पर पड़ने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  गोल मार्किट में अवैध कब्जे को लेकर बढ़ा विवाद, ईओ ने बुलाई मीटिंग

जुलाई माह की बात करें तो जिले की दो नगर पालिकाओं सहित सभी दस निकायों को पंचम राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत सामन्य समनुदेशन में 15 करोड़ 40 लाख 03 हजार 516 रुपये की ग्रांट जारी की गई थी, जबकि अगस्त माह की ग्रांट में जिले की नगरीय निकायों को 15 करोड़ 23 लाख 78 हजार 926 रुपये की धनराशि जारी की गई है। ऐसे में इस माह निकायों से 16 लाख 24 हजार 590 रुपये ग्रांट में कम मिले हैं। नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर की बात करें तो जुलाई माह में इस निकाय को पंचम राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत 10 करोड़ 63 लाख 33 हजार 950 रुपये की ग्रांट मिली थी। अगस्त माह में इस नि काय को 10 करोड़ 52 लाख 20 हजार 880 रुपये दिये गये हैं। नगरपालिका को मिल रही ग्रांट में इस बार शासन ने 11 लाख 13 हजार 70 रुपये की कटौती की है।

इसे भी पढ़ें:  मदरसे में छात्रा से मांगा वर्जिनिटी सर्टिफिकेट, इनकार पर नाम काट थमा दी टीसी

इसी प्रकार खतौली नगर पालिका को जुलाई माह में एक करोड़ 47 लाख 95 हजार 44 रुपये मिले थे, जबकि अगस्त माह में एक करोड़ 46 लाख 39 हजार 714 रुपये ग्रांट में मिले हैं। खतौली पालिका से एक लाख 55 हजार 330 रुपये की कटौती की गई है। इसी प्रकार आठ नगर पंचायतों से भी अगस्त माह की ग्रांट में जुलाई माह में मिली धनराशि के मुकाबले 3 लाख 56 हजार 220 रुपये की कटौती की गई है। जुलाई माह में इन नगर पंचायतों को 03 करोड़ 28 लाख 74 हजार 522 रुपये मिले थे। जबकि अगस्त माह की ग्रांट में 03 करोड़ 25 लाख 18 हजार 332 रुपये प्राप्त हुए हैं। बता दें कि पंचम राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त होने वाली ग्रांट से नगरीय निकायों के अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन आदि का भुगतान किया जाता है। इससे धनराशि बचने पर ही विकास कार्यों पर खर्च की जाती है। निकायों में 16.24 लाख रुपये की कटौती से उनके अधिष्ठान खर्च को लेकर भी दिक्कत होने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें:  MAHASHIVRATRI-भगवान शिव का अभिषेक करने उमड़ा भक्तों का सैलाब

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मदरसे में छात्रा से मांगा वर्जिनिटी सर्टिफिकेट, इनकार पर नाम काट थमा दी टीसीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बाइक सवार बदमाशों ने युवती से की लूटपाट, वीडियो हुआ वायरल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एक और सास-दामाद की लव स्टोरी: महिला पर आया जमाई का दिल, कोर्ट में की शादीजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »