जिला युवा सर्राफा एसो. कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

मुजफ्फरनगर। जिला युवा सर्राफा एसोसिएशन संब) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल की अध्यक्षता एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के संचालन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्राफा एसो. प्रदीप वर्मा रहे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के सदस्य अंकुर दुआ, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, अध्यक्ष सर्राफा एसो. पवन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा द्वारा नव नियुक्त जिला युवा पदाधिकारी सर्राफा एसो. अध्यक्ष अभिनव वर्मा, युवा महामंत्री नमन वर्मा, युवा कोषाध्यक्ष देवांशु सिंह, युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंश मित्तल, युवा उपाध्यक्ष अमित वर्मा, युवा उपाध्यक्ष आयुष जैन, युवा वरिष्ठ मंत्री अंकित वर्मा, युवा मंत्री ध्रुव राज वर्मा, युवा मंत्री प्रतीक वर्मा, युवा मीडिया प्रभारी राहुल वर्मा, युवा संगठन मंत्री अर्जुन वर्मा, जिला युवा प्रचार मंत्री यश वर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि सर्राफा एसो. के समस्त नवनियुक्त युवा पदाधिकारीयो को हम शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं एवं उनसे आशा करते हैं कि सर्राफा व्यापारियों की किसी भी समस्या हेतु सदैव अग्रसर होकर कार्य करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में जिला सर्राफा एसो. महामंत्री संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष श्याम बाबू, उपाध्यक्ष भोला शंकर सहित अनेकों व्यापारियों द्वारा भी समस्त नवनियुक्त युवा पदाधिकारीयो को बधाई प्रेषित की गई।

इसे भी पढ़ें:  शिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, बैठक के बाद डीएम-एसएसपी ने किया भ्रमण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पारस एनक्लेव के फ्लैट में लगी आग, कुत्ते और तोतों की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में मंदिर गए भाई-बहन के शव मिलने से सनसनी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ढाबे पर खाना खाते रहे चाचा-भतीजा, ड्राईवर 13 लाख लेकर हुआ फरारजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »