आंखों में धूल झौंककर उड़ा लिया भाजपा नेता का मोबाइल फोन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और सभासद पति बिजेन्द्र पाल का दो दिन पूर्व चुराया गया मोबाइल फोन पुलिस ने एक पूर्व भाजपा नेता प्रवीण पाल के पास से बरामद कर लिया। फोन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही जेल भेज दिया है।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के केवलपुरी निवासी बिजेन्द्र पाल भाजपा में जिला उपाध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी कुसुमलता पाल नगरपालिका परिषद् के वार्ड संख्या 40 से मौजूदा सभासद हैं, बिजेन्द्र पाल भी पूर्व में सभासद रह चुके हैं। बिजेन्द्र पाल ने सिविल लाइन थाने में 5 सितम्बर को शिकायत दर्ज कराई थी कि वो कच्ची सड़क पुलिस चौकी के सामने स्थित पवन टैंट हाउस पर बैठे हुए थे, वहां पर कुछ अन्य लोग भी बैठे थे, इसी बीच उनका मोबाइल फोन किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।

इसे भी पढ़ें:  ईओ प्रज्ञा सिंह ने किया कांवड़ शिविर का निरीक्षण, जीरो वेस्ट इवेंट में मांगा सहयोग

एसएचओ सिविल लाइन ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार को भाजपा नेता बिजेन्द्र पाल का चोरी मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। यह फोन प्रवीण पाल नामक आरोपी के पास से बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत मिलने के बाद जांच की गई तो पवन टैंट हाउस पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी प्रवीण पाल मोबाइल फोन चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज सामने आने के बाद आज आरोपी प्रवीण पाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा मोबाइल फोन चोरी करने की बात स्वीकार की गई और फोन भी बरामद करा दिया गया है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। बताया गया कि आरोपी प्रवीण पाल भी पूर्व में भाजपा में रह चुका है। वर्तमान में प्रवीण का भाजपा से कोई लेना देना नहीं रहा, जबकि प्रवीण पाल खुद को भाजपा नेता के रूप में ही प्रचारित करता रहता है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका कर्मियों का संकल्प ईमानदारी से करेंगे काम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  4th JUNE-मतगणना दिवस की तैयारियों को एडीएम ने किया निरीक्षणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  4th JUNE-मतगणना दिवस की तैयारियों को एडीएम ने किया निरीक्षण

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  स्कार्पियो ने मारी टक्कर, गर्भवती की करानी पड़ी इमरजेंसी डिलीवरीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »