चिन्मय भारद्वाज…चिट्ठी न कोई संदेश…कहां तुम चले गए….

मुजफ्फरनगर। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षक परिवार से ताल्लुक रखने वाले एम.जी. पब्लिक स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक के युवा पुत्र चिन्मय भारद्वाज उर्फ हनु की रविवार को रस्म तेरहवीं में शिक्षकों के साथ ही समाज के हर वर्ग के व्यक्ति ने पहुंचकर दिवंगत चिन्मय को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उसको याद किया और ईश्वर से प्रार्थना की। इस शोक सभा में परिजनों की ओर से बड़ी एलईडी स्क्रीन पर 27 वर्षीय चिन्मय भारद्वाज की मीठी यादों को कुछ फोटो और वीडियो के संकलन के रूप में सभी के समक्ष पेश किया गया। इस स्क्रीन पर जब चिन्मय की लेह के होटल की सीसीटीवी फुटेज को चलाया गया तो यहां पर उपस्थित परिजनों के साथ ही हर व्यक्ति की आंख नम हो गई।

शोक सभा में अपने दिवंगत पुत्र चिन्मय पर बनी वीडियो देखते शिक्षक पराग शर्मा।

शोक सभा में अपने दिवंगत पुत्र चिन्मय पर बनी वीडियो देखते शिक्षक पराग शर्मा।

शहर के मौहल्ला द्वारिकापुरी निवासी मोहन लाल शर्मा शहर के दीप चंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज में प्रवक्ता रहे हैं। वह मूल रूप से गाजियाबाद के मुरादनगर के रहने वाले थे। बरसों पूर्व वो अपने परिवार के साथ द्वारिकापुरी में बस गये। मोहन लाल के परिवार को जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षक परिवार के रूप में पहचाना जाता है। उनके पुत्र पराग शर्मा सरकूलर रोड स्थित एम.जी. पब्लिक स्कूल में वरिष्ठ भौतिक विज्ञान के शिक्षक हैं तो पुत्रवधु प्रियंका शर्मा भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल सीनिवर विंग में विज्ञान की शिक्षिका हैं।

शोक सभा में परिजनों ने चिन्मय की उस बुलेट बाइक को भी प्रदर्शित किया, जिस पर वो घूमने लेह गया था। उस बाइक पर चिन्मय का सारा सामान आज भी जस का तस बंधा हुआ था।

शोक सभा में परिजनों ने चिन्मय की उस बुलेट बाइक को भी प्रदर्शित किया, जिस पर वो घूमने लेह गया था। उस बाइक पर चिन्मय का सारा सामान आज भी जस का तस बंधा हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  पुरानी रंजिश में रिया किन्नर पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने की फायरिंग

पराग शर्मा का 27 वर्षीय पुत्र चिन्मय भारद्वाज 22 अगस्त को अकेला अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर नोएडा के अपने दोस्तों के साथ लेह घूमने के लिए निकल गया था। लेह में पहुंचने के बाद चिन्मय ने एक होटल में रहने का ठिकाना बनाया और यहीं से वह घूमने के लिए जाता रहता था। 28 अगस्त बुधवार को परिजनों को सूचना मिली कि ऑक्सीजन की कमी के कारण चिन्यम की तबियत बिगड़ी और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। परिजनों ने वहां पहुंचकर चिन्यम के पार्थिव शरीर को लाकर यहां अगले दिन 29 अगस्त को नई मंडी श्मशान घाट पर बेहद गमगीन वातावरण में अंतिम संस्कार कर दिया।

रविवार को जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद बैंकट हॉल में दिवंगत चिन्मय भारद्वाज की रस्म तेरहवीं की गई। इस दौरान परिवार, रिश्तेदार और एम.जी. पब्लिक स्कूल व एसडी पब्लिक स्कूल से शिक्षक शिक्षिकाएं, स्टाफ तथा अन्य लोग भी इस शोक सभा में चिन्मय भारद्वाज को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे। परिजनों का तो चिन्मय को याद कर बुरा हाल हो ही रहा था, लेकिन इस शोक सभा में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति रहा हो, जिसकी आंख में पानी नहीं छलक आया। परिवार की ओर से चिन्मय की हर याद को बखूबी संजोया गया। एक बड़ी एलईडी स्क्रीन के सहारे चिन्मय के 27 साल के जीवन को स्वीट मेमौरी-फर्स्ट राइड टू लास्ट राइड के रूप में प्रदर्शित किया गया। शोक सभा शुरू होने से पहले उनके पिता पराग शर्मा इस पूरे क्लिक को गुमशुम से खड़े होकर देखते नजर आये। इस वीडियो क्लिप में जब लेह के उस होटल का सीसीटीवी फुटेज आया, जिसमें चिन्मय की तबियत बिगड़ी और इस फुटेज में चिन्मय होटल के कर्मचारियों के बीच घिरा दिखा, ये कर्मचारी उसको अस्पताल ले जाने का प्रयास कर रहे थे, तो पिता की आंख भी नम हो गई। शोक सभा में चिन्यम की यादों से ओतप्रोत इस वीडियो ने सभी को भावुक कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद के खिलाफ संयुक्त हिन्दू मोर्चा ने मुख्यालय पर दिया धरना

नोएडा की कंपनी में काम कर रहा था इंजीनियर चिन्मय

मुजफ्फरनगर के शिक्षक दंपती पराग शर्मा और प्रियंका शर्मा के इकलौते पुत्र चिन्मय भारद्वाज ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई सरकुलर रोड स्थित एमजी पब्लिक स्कूल से की थी। इसके बाद चिन्यम ने बीटेक किया और करीब तीन माह पहले ही एक ट्रैक्टर कंपनी की डिजिटल मार्केटिंग में प्रशिक्षु के तौर पर नौकरी ज्वाइन की थी। वह वर्क फ्रॉम होम कर रहा था। कंपनी के नोएडा ऑफिस में उसकी रिपोर्टिंग थी। यहीं से चिन्मय का अपने दोस्तों के साथ लेह-लद्दाख घूमने का प्रोग्राम बना, हालांकि अंतिम दिन तक भी माता और पिता चिन्मय को बरसात के मौसम में लद्दाख जाने से रोकते रहे, लेकिन बेटे की जिद ने उनको मना लिया।

सामने बेटा था बेसुध, फिर भी शिक्षक पराग शर्मा ने पेश की मिसाल

28 अगस्त का वो दिन शिक्षक पराग शर्मा और उनके परिवार के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा दुख लेकर आया था, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने एक ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी चर्चा रविवार को चिन्मय की शोक सभा में भी लोग करते हुए नजर आये। लेह से आई दुखद सूचना के बाद अपने बेटे की चिंता में पराग शर्मा अन्य परिजनों के साथ वहां पहुंचे थे, होटल में चिन्मय उनको बेसुध मिला था, लेकिन पराग शर्मा जिंदगी की सबसे मुश्किल घड़ी में समाज के लिए प्रेरक साबित हुए। जब वो लेह के होटल पहुंचे तो पता चला कि दूसरी मंजिल के कमरे में उनका बेटा चिन्मय चिंताजनक हालत में बेहोश है, लेकिन उसको उतारने के लिए होटल के पास स्ट्रेचर नहीं था। बेहद मुश्किल के साथ चिन्मय को नीचे उतारा गया और एम्बुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद शिक्षक पराग शर्मा ने रवाना होने से पहले एक नया स्ट्रेचर मंगाया और होटल को दान कर दिया। वो अस्पताल पहुंचे तो उपचार के दौरान चिन्मय ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने इतना ही बताया कि शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था। उन्होंने उस मुश्किल में भी समाज के सामने नया उदाहरण पेश किया, जिसमें लोगों को अक्सर टूटते हुए देखा जाता है। पराग शर्मा कहते हैं कि भगवान न करे कभी किसी और को इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़े और वो मेरे जैसी परेशानी उठायें, इसलिए ही होटल को स्ट्रेचर दान करने का मन किया तो वो यह कर आये।

इसे भी पढ़ें:  किराया मांगने पर ई रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम की सख्ती के बाद टली सर्दी की नुमाइशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  किराया मांगने पर ई रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद के खिलाफ संयुक्त हिन्दू मोर्चा ने मुख्यालय पर दिया धरनाजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »