भाकियू ने भंग की खतौली की सभी इकाई, कई जिला स्तरीय पदाधिकारी भी नपे

मुजफ्फरनगर। संगठनात्मक रूप से बड़ी टूट का सामना करने के साथ ही कई मामलों में अपने कार्यकर्ताओं के कारण विवाद में फंसने के बाद अब भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने संगठनात्मक रूप से यूनियन की पूरी ओवरहालिंग शुरू कर दी है। एक सितम्बर से संगठन की मण्डलीय समीक्षा का दौर शुरू होने के साथ ही कई पदाधिकारियों को जहां नये दायित्व के इनामों से नवाजा जा रहा है तो कई पदाधिकारियों पर गाज भी गिर रही है। संगठन की ओवरहालिंग के इसी दौर में अब यूनियन के मुखिया के आदेश के बाद जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने खतौली क्षेत्र की सभी मौजूदा कार्यकारिणी को भंग करते हुए इस क्षेत्र से संगठन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी फिलहाल पैदल कर दिया है। इसके साथ ही संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण एक जिला उपाध्यक्ष को पदमुक्त कर दिया गया है। खतौली क्षेत्र के संगठन पर हुई कार्यवाही से कई जिला स्तरीय पदाधिकारी भी पैदल हो गये हैं।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि संगठन में बदलाव समय की आवश्यकता है। इसी क्रम में शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर खतौली क्षेत्र में सक्रिय सभी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। बताया कि खतौली ब्लॉक के अंतर्गत कार्यरत ब्लॉक कार्यकारिणी, तहसील कार्यकारिणी, नगर कार्यकारिणी के साथ ही युवा कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है। खतौली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिये गये हैं। जिला कार्यकारिणी में खतौली ब्लॉक क्षेत्र से जिला उपाध्यक्ष प्रमोद अहलावत, दीपक कैलाशनगर और प्रवेन्द्र ढाका, जिला महासचिव रोशन पंडित और जिला सचिव प्रभात सैनी शामिल थे, जो अब पदमुक्त कर दिये गये हैं। इसके साथ ही खतौली क्षेत्र से अलग क्षेत्र से संगठन में कार्य कर रहे जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह को भी तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है। अमरजीत के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर शीर्ष नेतृत्व द्वारा संज्ञान लिये जाने के बाद यह कार्यवाही की गयी है। उन पर संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। उन्होंने कहा कि खतौली क्षेत्र की सभी कार्यकारिणी को जल्द ही कुछ बदलाव के साथ सक्रिय किया जायेगा।

जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि संगठनात्मक रूप से शीर्ष नेतृत्व ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं। इसमें संगठन की छवि सुधार पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। संगठन में रहकर गलत गतिविधियों में शामिल रहने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों या संगठनात्मक रूप से निष्क्रिय रहने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इस समय यूनियन में बदलाव का दौर चल रहा है। इसके लिए मण्डलीय समीक्षा कराई जा रही है। योगेश शर्मा ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में केन्द्रीय कार्यालय द्वारा गत तीन अगस्त को पत्र जारी करते हुए सभी जिला कमेटियों को सूचित कर दिया गया था कि आगामी दिनों में संगठन को मजबूत बनाने के लिए मण्डलीय समीक्षा का कार्यक्रम तय है। इसमें सभी मण्डल अध्यक्षों को मण्डलवार समीक्षा बैठक आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें सभी मण्डलों की प्रगति रिपोर्ट मांगी गई थी। इसमें कहा गया था कि सभी मण्डल अध्यक्ष अपने सम्बंधित जिलों के जिलाध्यक्षों से ग्राम अध्यक्षों की सूची व प्रगति रिपोर्ट साथ लाने का काम करायेंगे। एक सितम्बर से यह मण्डलीय समीक्षा सहारनपुर मण्डल के सहारनपुर जनपद से शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद की समीक्षा बैठक का आयोजन 17 सितम्बर को सिसौली में प्रस्तावित मासिक पंचायत के बाद किया जायेगा। इस पंचायत में मशहूर रेसलर और कांग्रेस नेत्री विनेश फोगाट को यूनियन मंच से सम्मानित किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ग्रामीण क्षेत्र में मजबूत हो रही ललित मोहन की क्रांतिसेना

सहारनपुर जिलाध्यक्ष को नोटिस, शामली की समीक्षा 11 को

मुजफ्फरनगर। भाकियू शीर्ष नेतृत्व संगठनात्मक समीक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। इसमें लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर कार्यवाही की जा रही है। ऐसे में सहारनपुर जिलाध्यक्ष को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। वहीं जनपद शामली की समीक्षा 11 सितम्बर को तय की गई है। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज बालियान ने बताया कि जनपद सहारनपुर की समीक्षा बैठक दो सितम्बर को देवबंद ब्लॉक के मानकी मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई है, जिसमें उनके साथ प्रदेश महासचिव जहीर फारूकी और मंडल अध्यक्ष नवीन राठी भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें:  विकास और विश्वास भाजपा सरकार की प्रतिबद्धताः कपिल देव


समीक्षक कमेटी ने अपनी समीक्षा रिपोर्ट केन्द्रीय कार्यालय को उपलब्ध करा दी, जिसके आधार पर जनपद सहारनपुर के जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी तथा युवा जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब तलब किया गया है कि जनपद सहारनपुर की समीक्षा बैठक पूर्व निर्धारित थी फिर भी जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी अपनी कार्यकारिणी लिखित में क्यों नही दे पाये तथा युवा जिलाध्यक्ष की कार्यकारिणी कोरम के अनुसार पूरी क्यों नहीं थी। नीचे के भी कई पदाधिकारियों की कार्यकारिणी कोरम के अनुसार पूरी नहीं थी, अधूरी थी। दोनों जिलाध्यक्ष एक सप्ताह के अंदर इसका स्पष्टीकरण कार्यालय को देंगे अन्यथा उनके खिलाफ संगठनात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी मण्डलों में आयोजित होने वाली समीक्षा बैठकों के दूसरे चरण की दूसरी समीक्षा बैठक सहारनपुर मण्डल के शामली जनपद में 11 सितम्बर को आहूत की जाएगी, जिसके लिए समीक्षक कमेटी में मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान और प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम ठा. सतेन्द्र पुण्डीर को नामित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी ने किया रेलकर्मी का कत्ल... 17 अप्रैल 2024 में किया था प्रेम विवाह

चेयरमैन जहीर फारूकी बने गढ़वाल मण्डल के प्रभारी

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन में प्रदेश महासचिव व राष्ट्रीय सलाहकार जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे पुरकाजी नगर पंचायत के चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट को यूनियन अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने एक और बड़ी जिम्मेदारी दी है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने बताया कि संगठन में प्रदेश महासचिव के साथ ही राष्ट्रीय सलाहकार के दायित्व को बखूबी अंजाम दे रहे जहीर फारूकी पुत्र बशीर अहमद निवासी पुरकाजी को संगठनात्मक रूप से एक और बड़ा दायित्व सौंपा गया है। जहीर फारूकी को प्रभारी, गढ़वाल मण्डल के पद पर मनोनीत कर मण्डल में संगठनात्मक समीक्षा के साथ ही संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जहीर से अपेक्षा करते हुए कहा कि संगठन को अपेक्षा है कि जहीर फारूकी संगठन व स्व. चौ. टिकैत की नीतियों एवं कार्यक्रम आदि का प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करते रहेंगे। जहीर फारूकी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वो उस पर निष्पक्षता के साथ खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा एमएलसी मोहित ने विधानसभा में शिवसेना की आवाज उठाईः ललित मोहनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ग्रामीण क्षेत्र में मजबूत हो रही ललित मोहन की क्रांतिसेना

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भीषण गर्मी में कूड़े से सड़ रहा पूरा शहरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »