जाति देखकर एनकाउंटर नहीं करती पुलिसः डीजीपी

लखनऊ। यूपी डीजीपी ने जाति के आधार पर एनकाउंटर करने के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करती है। यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस पर लग रहे आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यूपी पुलिस जाति देखकर एनकाउंटर नहीं करती है। इस तरह के सभी आरोप निराधार हैं। पुलिस पूरी निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करती है। मैं इस तरह के सभी आरोपों का खंडन करता हूं। बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश पुलिस पर जाति देखकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया था जिसका डीजीपी ने खंडन किया है। वहीं, कानपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश पर भी उन्होंने बयान दिया। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है। हम चीजों को गंभीरता से ले रहे हैं। सभी पहलुओं को देखेंगे। बिना पूरी जांच पड़ताल के इस पर कुछ भी कहना ठीक नहीं है। सुल्तानपुर में डेढ़ करोड़ रुपये की हुई डकैती के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी आरोपी मंगेश यादव को मुठभेड़ में मार गिराया। इस पर अखिलेश यादव ने बयान दिया कि मंगेश की हत्या उसकी जाति देखकर की गई है। वहीं, मंगेश के पिता ने भी आरोप लगाया कि पुलिस ने मंगेश को घर से उठाया और गोली मारकर हत्या कर दी। मामले का दूसरा मास्टर माइंड विपिन सिंह पुलिस की गिरफ्त में है। उसने पहले दर्ज किए गए एक मामले में कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस की टीम लगातार उससे पूछताछ कर रही हैं। रविवार को भी उससे रायबरेली जिला कारागार में पूछताछ की थी। डकैती कांड के अन्य आरोपियों व लूट के माल की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  ज़हरीला धुआं, दमघोंटू हवा-फैक्ट्रियों में जल रही पॉलीथिन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ज़हरीला धुआं, दमघोंटू हवा-फैक्ट्रियों में जल रही पॉलीथिनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, दो दिन में हत्थे चढ़े 501 बांग्लादेशी नागरिकजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »