MUZAFFARNAGAR-भेड़-बकरियों के साथ अधिकार पाने सड़कों पर उतरा धनगर समाज

मुजफ्फरनगर। धनगर समाज को शासनादेश के अनुसार जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किये जाने पर आक्रोश प्रकट करने के लिए मंगलवार को धनगर समाज का पूरा सैलाब ही शहर की सड़कों पर उतर आया। अपने भेड़ और बकरियों के साथ अखिला भारतीय धनगर समाज महासंघ के आह्नान पर कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए पदयात्रा में शामिल समाज के लोगों ने महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पूर्व सभासद अरिवंद धनगर के साथ देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसी बीच यहां पहुंचे पुलिस अव प्रशासनिक अफसरों ने इस भीड़ को यहीं पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने, तो उनके पशुओं को कलेक्ट्रेट न ले जाने का अनुरोध किया गया और पशु वहीं छोड़े गये। कलेक्ट्रेट में धरने पर भारी बारिश के बीच भी लोग धरने पर डटे नजर आये।

कलेक्ट्रेट पहुंचकर हजारों लोगों ने डीएम कार्यालय के समक्ष धरना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा। इसमें कहा गया कि जिला मुज़फ्फरनगर में तहसील प्रशासन द्वारा धनगर जाति के प्रमाण पात्र निर्गत नहीं किये जा रहे है, जिससे धनगर समाज और उनके बच्चो के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है, जबकि धनगर जाति 1950 से देश के प्रथम राजपत्र मंे अनुसूचित जाति की सूचि में 27 वे नंबर पर अधिसूचित है तभी से धनगर जाति के प्रमाण पत्र निर्गत किये जाते आ रहे है, लेकिन बीच-बीच में कुछ कठनाई प्रमाण पत्र बनने में आयी जिसके सन्दर्भ में विभिन्न जांच के बाद गत 24 जनवरी 2019 को स्पष्टीकरण आदेश समस्त जिला अधिकारियो को शासन ने जारी किये थे।

जिला अधिकारी द्वारा 09 जनवरी 2024 को जिले के सभी तहसीलदार को एवं 31 अगस्त 2024 को उप जिला अधिकारी सदर निकिता शर्मा को धनगर जाति के लोगों का प्रमाण पत्र पात्रता के आधार पर निर्गत करने के निर्देशित किया जा चुका है, लेकिन तहसील प्रशासन द्वारा अपने उच्च अधिकारी के आदेशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है, और लगातार आवेदनों को साक्ष्य के अभाव का कारण बता कर निरस्त किया जा रहा है, जबकि साक्ष्य में पिता के प्रमाण पत्र पूर्व में बने होने के बाद भी उनके बच्चांे का प्रमाण पत्र जारी नहीं किये जा रहे है। उसके विपरीत अनुसुचित श्रेणी के अन्य सभी जाति के प्रमाण पात्र जारी किये जा रहे हैं। अरविंद धनगर ने चेतावनी दी कि यदि 02 अक्टूबर 2024 तक समाज को शासनादेश के अनुसार जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हुए तो धनगर समाज अनिश्चित कालीन आंदोलन करेगा।

पद यात्रा में धनगर समाज के लोग भोजाहेडी, बसेड़ा, तेजालेहड़ा, खाईखेड़ी, गोधना, बरला, तुगलपुर कम्हेड़ा, पुरबालियान आदि से भी आये थे। इस दौरान मुख्य रूप से अरविंद धनगर के अलावा महासंघ के जिलाध्यक्ष रवि धनगर, शिवकुमार, राजीव धनगर, शिवम धनगर, प्रदीप कुमार, लोकेन्द्र धनगर, आनन्द कुमार, मास्टर ब्रह्मसिंह, अनिल कुमार, आशीष धनगर, राममुकुट, जितेन्द्र कुमार, रजनीश धनगर, अनिल प्रधान गोधना, कैलाश प्रधान, विनोद कुमार, मास्टर ओमपाल सिंह, रमेश चन्द, पलटू सिंह सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  जीनस व के.के. डुप्लेक्स समेत तीन पेपर मिलों के ट्राॅमिल प्लांट किये सील

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  देवभूमि का स्वरूप बचाने को लैंड, लव और थूक जिहाद पर अंकुशः धामीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जीनस व के.के. डुप्लेक्स समेत तीन पेपर मिलों के ट्राॅमिल प्लांट किये सील

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगीजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »